UP NEET PG Counselling 2025: यूपी नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 पंजीकरण की अंतिम तिथि कल, चॉइस फिलिंग 11 नवंबर से
Abhay Pratap Singh | November 9, 2025 | 04:19 PM IST | 2 mins read
यूपी नीट पीजी काउंसलिंग 2025 राउंड 1 के लिए ऑनलाइन चॉइस फिलिंग के बाद चॉइस लॉक करना अनिवार्य है।
नई दिल्ली: चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशक, उत्तर प्रदेश की ओर से 10 नवंबर को सुबह 11:00 बजे यूपी नीट पीजी काउंसलिंग 2025 राउंड 1 के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर दी जाएगी। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाकर यूपी नीट पीजी राउंड 1 काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यूपी नीट पीजी राउंड 1 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुल्क और सिक्योरिटी डिपॉजिट के लिए पोर्टल 10 नवंबर को दोपहर 2 बजे तक सक्रिय रहेगा। पहले तीन राउंड में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को 3,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा। वहीं, स्ट्रे वैकेंसी राउंड काउंसलिंग के लिए दोबारा पंजीकरण कराना होगा।
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, यूपी नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड 1 में शामिल अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट 10 नवंबर को जारी की जाएगी। राउंड 1 के लिए चॉइस फिलिंग विंडो 11 से 14 नवंबर, 2025 (दोपहर 2:00 बजे) तक खुली रहेगी। यूपी नीट पीजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 17 नवंबर को जारी किया जाएगा।
यूपी नीट पीजी 2025 काउंसलिंग दिशानिर्देशों के अनुसार, “ऑनलाइन चॉइस फिलिंग के बाद चॉइस लॉक करना अनिवार्य है। चॉइस लॉक न करने की स्थिति में अभ्यर्थी को सीट आवंटन की प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। सुरक्षा जमा राशि किसी भी परिस्थिति में ट्यूशन फीस में समायोजित नहीं की जाएगी।”
नोटिस में कहा गया कि, “1 अप्रैल, 2025 या उसके बाद जारी उत्तर प्रदेश के ओबीसी और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों का प्रमाण पत्र ही वैध माना जाएगा।” सीट आवंटित उम्मीदवारों को एमडी/ एमएस/ डिप्लोमा एवं डीएनबी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए 18 से 22 नवंबर तक आवंटित संस्थानों में रिपोर्टिंग करनी होगी।
ऐसे अभ्यर्थी जिनका एमडी/ एमएस/ डिप्लोमा तथा डीएनबी दोनों में आवंटन हो गया है, वे अभ्यर्थी किसी एक ही पाठ्यक्रम में ही प्रवेश ले सकते हैं। काउंसलिंग से संबंधित अपडेट के के लिए समय-समय पर विभागीय वेबसाइट www.dgme.up.gov.in तथा www.upneet.gov.in का विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार