UP NEET PG 2024 Counselling: यूपी नीट पीजी राउंड 3 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुरू, 13 जनवरी को सीट आवंटन
Saurabh Pandey | January 7, 2025 | 05:07 PM IST | 2 mins read
यूपी नीट पीजी 2024 राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा। उम्मीदवार 15 जनवरी से यूपी नीट पीजी 2024 सीट आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली : चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण निदेशालय, उत्तर प्रदेश ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर यानी नीट पीजी 2024 राउंड 3 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 7 जनवरी 2025 से शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, upneet.gov.in पर जाकर यूपी नीट पीजी 2024 काउंसलिंग पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं।
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, यूपी नीट पीजी 2024 राउंड 3 काउंसलिंग पंजीकरण विंडो 7 जनवरी रात 11:59 बजे तक खुली रहेगी। उम्मीदवारों को इसी समय सीमा के भीतर यूपी नीट पीजी 2024 काउंसलिंग सुरक्षा शुल्क का भुगतान भी करना होगा। पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को यूपी नीट पीजी 2024 काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करना होगा। यूपी नीट पीजी 2024 काउंसलिंग पंजीकरण शुल्क 3,000 रुपये है।
UP NEET PG 2024 Counselling: राउंड 3 चॉइस फिलिंग विंडो
यूपी नीट पीजी 2024 काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, राउंड 3 चॉइस फिलिंग विंडो 8 जनवरी को खुलेगी। यूपी नीट पीजी 2024 राउंड 3 चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि 10 जनवरी है। पंजीकरण प्रक्रिया के बाद, यूपी नीट पीजी 2024 राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम घोषित किया जाएगा।
UP NEET PG 2024 Counselling: राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम
यूपी नीट पीजी 2024 राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम 13 जनवरी को घोषित किया जाएगा। यूपी नीट पीजी 2024 सील आवंटन परिणाम उम्मीदवार की रैंक, प्राथमिकताएं, सीट उपलब्धता और आरक्षण नीति पर आधारित होगा।
UP NEET PG 2024 Counselling: सिक्योरिटी डिपॉजिट
यूपी नीट पीजी चॉइस फिलिंग के लिए उम्मीदवारों को सुरक्षा जमा राशि का भुगतान भी करना होगा, जो सीट के प्रकार के आधार पर भिन्न होता है। चॉइस फिलिंग के लिए सुरक्षा जमा राशि का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई का उपयोग करके ऑनलाइन किया जा सकता है।
- सरकारी क्षेत्र की सीटें (एमडी, एमएस, डिप्लोमा, डीएनबी) 30,000 रुपये
- निजी क्षेत्र की सीटें (एमडी, एमएस) 2,00,000 रुपये
UP NEET PG 2024 Counselling: राउंड 3 सीट आवंटन, रिपोर्टिंग
यूपी नीट पीजी 2024 राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा। उम्मीदवार 15 जनवरी से यूपी नीट पीजी 2024 सीट आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए आवंटित कॉलेज में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए रिपोर्टिंग की समय सीमा 18 जनवरी है।
Also read NEET PG Cut-off 2024: एमसीसी ने नीट पीजी कट-ऑफ प्रतिशत घटाया, कैटेगरीवाइज पर्सेंटाइल जानें
UP NEET PG 2024 Counselling: यूपी नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल
|
काउंसलिंग शेड्यूल |
तारीख |
|---|---|
|
ऑनलाइन पंजीकरण, शुल्क भुगतान, सिक्योरिटी डिपॉजिट |
7 जनवरी 2025 |
|
ऑनलाइन चॉइस फिलिंग डेट |
8 जनवरी 2025 (दोपहर 2 बजे से ) 10 जनवरी 2025 (शाम 5 बजे तक) |
|
सीट आवंटन परिणाम घोषित होने की तिथि |
13 जनवरी 2025 |
|
आवंटन पत्र डाउनलोड करने तथा प्रवेश लेने की तिथि |
15 जनवरी 2025 से 18 जनवरी 2025 तक |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें