UP DElEd 2024: यूपी डीएलएड पंजीकरण कल updeled.gov.in पर होगा शुरू, जानें पात्रता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क
Saurabh Pandey | September 17, 2024 | 08:05 AM IST | 1 min read
वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने न्यूनतम 50% अंकों के साथ मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है, वे यूपी डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
नई दिल्ली : परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश की तरफ से शैक्षणिक वर्ष 2024-26 के लिए डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया कल यानी 18 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर शुरू की जाएगी।
यूपी डीएलएड परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 9 अक्टूबर 2024 तक है। उम्मीदवार 10 अक्टूबर तक शुल्क का भुगतान कर सकेंगे।
UP DElEd 2024: आयु सीमा
यूपी डीएलएड पंजीकरण के लिए अभ्यर्थियों की आयु 1 जुलाई 2024 को 18 वर्ष से कम और 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। न्यूनतम आयु सीमा में कोई छूट नहीं होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
UP DElEd 2024: आवेदन शुल्क
यूपी डीएलएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 700 रुपये, एससी, एसटी 500 रुपये और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
UP DElEd 2024: शैक्षणिक योग्यता
यूपी डीएलएड 2024 परीक्षा 2.3 लाख से अधिक सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। हालांकि, एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए पात्र होने के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
UP DElEd 2024: चयन प्रक्रिया
यूपी डीएलएड 2024 चयन अभ्यर्थी द्वारा हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं स्नातक परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के कुल प्रतिशत के आधार पर तैयार की गई मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों का सीट आवंटन योग्यता/राज्य रैंक और चुने गए प्रशिक्षण संस्थान के आधार पर विकल्पों की प्राथमिकता के आधार पर होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार