UP CNET 2025: एबीवीएमयू का सभी कॉलेजों को नोटिस, छात्रों से ली अतिरिक्त फीस तो काउंसलिंग प्रोसेस से होंगे बाहर
Santosh Kumar | June 18, 2025 | 07:31 PM IST | 1 min read
अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी ने 16 जून को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि विद्यार्थियों से निर्धारित फीस ही ली जाए।
Explore top-rated courses such as Medical Lab Technology, Radiology, Physiotherapy and more. Discover leading colleges and learn about in-demand career in hospitals, diagnostics, and public health.
Check Nowनई दिल्ली: अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (एबीवीएमयू) ने सभी संबद्ध मेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों को नोटिस जारी कर साफ कहा है कि कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट (सीएनईटी) 2025 काउंसलिंग के दौरान छात्रों से सिर्फ निर्धारित फीस ही ली जाए, किसी भी तरह का अतिरिक्त चार्ज लेना प्रतिबंधित है। एबीवीएमयू ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट abvmuup.edu.in पर इस संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी कर सभी कॉलेजों को आगाह किया है।
यूपी सीएनईटी काउंसलिंग 2025 की प्रक्रिया 2 जून 2025 से शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय द्वारा सभी कॉलेजों को ऑनलाइन मीटिंग और काउंसलिंग बुलेटिन के माध्यम से सभी आवश्यक जानकारी स्पष्ट रूप से बता दी गई है।
नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश
अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी ने 16 जून को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि विद्यार्थियों से निर्धारित फीस ही ली जाए। फिर भी कुछ कॉलेज एडमिशन के समय अतिरिक्त फीस मांग रहे हैं, जो काउंसलिंग नियमों के विरुद्ध है।
सभी कॉलेजों और संस्थानों को फिर से बताया जाता है कि वे काउंसलिंग बुलेटिन और ऑनलाइन बैठक में बताए गए नियमों का सख्ती से पालन करें। किसी भी गलती या लापरवाही की पूरी जिम्मेदारी उसी कॉलेज या संस्थान की होगी।
एबीवीएमयू की सभी कॉलेजों को चेतावनी
यूनिवर्सिटी ने चेतावनी दी है कि अगर छात्रों से अतिरिक्त फीस ली गई तो संबंधित कॉलेज/संस्थान को काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा। यूनिवर्सिटी ने सीएनईटी काउंसलिंग से जुड़ी दो अहम बातें बताई हैं।
पहला, कॉलेज छात्रों से मूल प्रमाण पत्र और अन्य शुल्क तभी लेंगे जब शैक्षणिक सत्र 1 अगस्त 2025 को शुरू होगा। दूसरा, छात्रों से केवल सीट मैट्रिक्स में उल्लिखित शुल्क ही लिया जाएगा, कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।
अगली खबर
]NEET Result: मिर्जापुर के सुदूरवर्ती इलाके में सरकारी स्कूल की 12 दलित और ओबीसी लड़कियों ने नीट परीक्षा पास की
नीट यूजी 2025 रिजल्ट 14 जून को घोषित किए गए। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा पास करने वाली छात्राओं में श्वेता पाल, कुमारी पूजा रंजन, प्रिंसी, कोमल कुमारी, लक्ष्मी, अनुराधा, सभ्या प्रजापति, दीप्ति और पूजा सोनकर शामिल हैं।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल