Trusted Source Image

NEET Result: मिर्जापुर के सुदूरवर्ती इलाके में सरकारी स्कूल की 12 दलित और ओबीसी लड़कियों ने नीट परीक्षा पास की

Press Trust of India | June 18, 2025 | 06:38 PM IST | 2 mins read

केंद्र में 39 लड़कियों ने निशुल्क नीट-जेईई की कोचिंग ली, जिनमें से 25 ने नीट यूसी 2025 की मेडिकल प्रवेश परीक्षा दी और 12 सफल रहीं।

Back

Most Scoring Concepts for NEET 2027

Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.

Download EBook
नीट यूजी 2025 रिजल्ट 14 जून को घोषित किए गए। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
नीट यूजी 2025 रिजल्ट 14 जून को घोषित किए गए। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

मिर्जापुर: मिर्जापुर जिले के सुदूरवर्ती मरिहान इलाके के एक सरकारी आवासीय विद्यालय की 12 दलित और ओबीसी लड़कियों ने नीट यूजी 2025 प्रवेश परीक्षा पास कर ली है। सभी 12 लड़कियां अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदायों से हैं। अधिकारियों के अनुसार, ये लड़कियां मरिहान के सर्वोदय विद्यालय की उन 25 लड़कियों में शामिल हैं, जिन्होंने नीट परीक्षा दी थी।

नीट यूजी 2025 रिजल्ट 14 जून को घोषित किए गए। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा पास करने वाली छात्राओं में श्वेता पाल, कुमारी पूजा रंजन, प्रिंसी, कोमल कुमारी, लक्ष्मी, अनुराधा, सभ्या प्रजापति, दीप्ति और पूजा सोनकर शामिल हैं।

डीएम ने बताई विद्यालय की खासियत

अपनी सफलता से उत्साहित छात्रा श्वेता पाल ने कहा, "शिक्षकों और वार्डन ने हमेशा हम पर नजर रखी और सुनिश्चित किया कि हम अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें।" उन्होंने पिता हीरा लाल ने स्कूल की शिक्षा प्रणाली की प्रशंसा की।

वहीं पूजा रंजन के पिता रमेश रंजन ने बताया कि पूजा ने यूपी बोर्ड में 81 प्रतिशत अंक हासिल किए और वह हर दिन 16 से 18 घंटे पढ़ाई करती थी - जिसमें कोचिंग में पांच घंटे, घर पर छह से सात घंटे और स्कूल में छह घंटे शामिल थे।

डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि मरिहान का सर्वोदय विद्यालय आदर्श विद्यालय बन रहा है, जहां छात्राओं को निःशुल्क आवास, भोजन और नीट-जेईई की कोचिंग मिलती है। ये छात्राएं दो या उससे अधिक वर्षों से यहां पढ़ रही हैं।

Also readNEET UG 2025 Result: कोटा के एक कोचिंग संस्थान के 4 छात्र टॉप-10 में, 39 ने टॉप-100 में बनाई जगह

परीक्षा देने वाले 25 छात्रों में से 12 सफल

समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने सफल छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने इस उपलब्धि को "शानदार सफलता" बताया और कहा, "ये लड़कियां डॉक्टर बनेंगी और लोगों की जान बचाएंगी, उन्हें स्वस्थ बनाएंगी"।

मंत्री ने कहा कि छात्राओं की छात्रवृत्ति में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी। विभाग ने बताया कि मरिहान सर्वोदय विद्यालय में उत्कृष्टता केंद्र की पहल पूर्व नवोदय फाउंडेशन और टाटा एआईजी के सहयोग से चलाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि केंद्र में 39 लड़कियों ने निशुल्क नीट-जेईई की कोचिंग ली, जिनमें से 25 ने नीट की परीक्षा दी और 12 सफल रहीं। समाज कल्याण विभाग राज्य में कक्षा 6 से 12 तक के गरीब छात्रों के लिए 100 आवासीय विद्यालय चलाता है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications