UP Board 12th Toppers 2024: यूपी बोर्ड इंटरमीडिट रिजल्ट टॉपर्स लिस्ट, यहां से करें चेक

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों upresults.nic.in, results.upmsp.edu.in, upmsp.edu.in के जरिए चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर डालकर लॉगिन करना होगा

यूपी बोर्ड 10वीं-12वी रिजल्ट्स टॉपर्स लिस्ट 2024। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)यूपी बोर्ड 10वीं-12वी रिजल्ट्स टॉपर्स लिस्ट 2024। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

Saurabh Pandey | April 20, 2024 | 02:40 PM IST

नई दिल्ली : माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (यूपीएमएसपी) ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2024 में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में शुभम वर्मा ने पहला स्थान हासिल किया है।

यूपी बोर्ड ने पिछली बार का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए 20 दिनों के भीतर हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी किया है। पिछले वर्ष यूपी बोर्ड रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी किया गया था।

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट टॉपर्स लिस्ट 2024

  • शुभम वर्मा - 489 अंक - पहला स्था
  • विशु चौधरी- 488 अंक - दूसरा स्थान
  • काजल सिंह - 488 अंक - दूसरा स्थान
  • राज वर्मा - 488 अंक - दूसरा स्थान
  • कशिश मौर्य - 488 अंक - दूसरा स्थान
  • चार्ली गुप्ता - 488 अंक - दूसरा स्थान
  • सुजाता पांडेय - 488 अंक - दूसरा स्थान
  • शीतल वर्मा - 487 - अंक - तीसरा स्थान
  • कशिश यादव - 487 - अंक - तीसरा स्थान
  • आदित्य कुमार यादव - 487 - अंक - तीसरा स्थान
  • आकांक्षा विश्वकर्मा - 487 - अंक - तीसरा स्थान
  • पलक सिंह - 487 - अंक - तीसरा स्थान
  • मोहम्मद सहिम - 486 - अंक - चौथा स्थान
  • पलक मौर्य 486 - अंक - चौथा स्थान
  • साधना मौर्य - 486 - अंक - चौथा स्थान
  • रजित कुमार - 486 - अंक - चौथा स्थान
  • लवी - 486 - अंक - चौथा स्थान
  • शिवम गुप्ता - 486 - अंक - चौथा स्थान
  • राहुल उपाध्याय - 485 - अंक - पांचवां स्थान
  • नूतन यादव - 485 - अंक - पांचवां स्थान
  • राधिका - 485 - अंक - पांचवां स्थान
  • स्मृति सिंह - 485 - अंक - पांचवां स्थान
  • अनुभव शुक्ला - 485 - अंक - पांचवां स्थान
  • पलक मौर्य - 485 - अंक - पांचवां स्थान
  • अनिकेत साहू - 485 - अंक - पांचवां स्थान
  • आस्था बघेल - 485 - अंक - पांचवां स्थान
  • ज्योति - 485 - अंक - पांचवां स्थान
  • कशिश - 485 - अंक - पांचवां स्थान
  • सोनाक्षा श्रीवास्तव - 485 - अंक - पांचवां स्थान

Also read UP Board 10th Topper List 2024: यूपी बोर्ड ने जारी की 10वीं टॉप रैंक धारकों की सूची; प्राची निगम रहीं टॉपर

UP Board 12th पास प्रतिशत

यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 में लड़कियों का पास प्रतिशत 88.42 रहा है। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 77.78% रहा। बोर्ड रिजल्ट में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से 10.6 फीसदी बेहतर रहा है। इस साल UP Board 12th Result 2024 का कुल पास प्रतिशत 82.60 रहा है।

UP Board Result 2024: रिजल्ट डाउनलोड का तरीका

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।
  • 'यूपी हाई स्कूल परीक्षा परिणाम 2024' या 'यूपी इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम 2024' लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर दर्ज करें और कैप्चा कोड सत्यापित करें।
  • ऑनलाइन यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • छात्र इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications