Saurabh Pandey | August 17, 2026 | 01:00 PM IST | 1 min read
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए, स्टूडेंट्स को अपना जिला, रोल नंबर और सिक्योरिटी कोड डालना होगा।

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (यूपीएमएसपी) ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए, स्टूडेंट्स को अपना जिला, रोल नंबर और सिक्योरिटी कोड डालना होगा।
इस वर्ष भी दोनों कक्षाओं के कंपार्टमेंट परिणामों में बालिकाओं का पासिंग प्रतिशत लड़कों से बेहतर रहा है। यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट के बाद ओरिजनल मार्कशीट छात्रों को स्कूल से प्राप्त होगी।
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा में पास होने के लिए विद्यार्थियों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। इससे कम अंक हासिल करने पर छात्रों को परीक्षा में असफल माना जाएगा।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल कंपार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए कुल 20,855 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे, जिनमें से 19,394 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से कुल 19,191 परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 98.95 रहा है। जिसमें बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.91 (14,456 उत्तीर्ण) और बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.10 (4,735 उत्तीर्ण) है।
यूपी बोर्ड इण्टरमीडिएट (12वीं) कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए कुल 21,227 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 20,540 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए। कुल 16,286 परीक्षार्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। जिसमें बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 77.39% (8,388 उत्तीर्ण) और बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.41% (7,898 उत्तीर्ण) है। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत: 79.29 दर्ज किया गया है।
यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। दोनों ही परीक्षाओं में शामिल विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
August 17, 2026 | 01:00 PM IST
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा में पास होने के लिए विद्यार्थियों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। इससे कम अंक हासिल करने पर छात्रों को परीक्षा में असफल माना जाएगा।
August 17, 2026 | 12:51 PM IST
इस वर्ष भी दोनों कक्षाओं के कंपार्टमेंट परिणामों में बालिकाओं का पासिंग प्रतिशत लड़कों से बेहतर रहा है। यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट के बाद ओरिजनल मार्कशीट छात्रों को स्कूल से प्राप्त होगी।
August 17, 2026 | 12:41 PM IST
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (यूपीएमएसपी) ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए, स्टूडेंट्स को अपना जिला, रोल नंबर और सिक्योरिटी कोड डालना होगा।