UP Board Exam Result 2025: यूपी बोर्ड ने छात्रों को नंबर बढ़ाने, पास कराने वाले प्रलोभन से बचने की सलाह दी
Saurabh Pandey | April 16, 2025 | 01:26 PM IST | 2 mins read
इस वर्ष यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा का आयोजन 24 फरवरी से 12 मार्च तक किया गया था। यूपी बोर्ड परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक हुई थी।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) जल्द ही यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित करेगा। बोर्ड ने कॉपियों के मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 9 अप्रैल के बाद से रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि रिजल्ट तैयार होने में लगभग 15 दिन का समय लगेगा। संभावना है कि रिजल्ट अप्रैल के अंतिम सप्ताह में घोषित किया जा सकता है।
New: UP Board 12th Compartment Result 2026 Out - Direct Link
Latest: IIT Courses After Class 12th PCM Without JEE
Also See: UP Board Class 12th QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जारी किया जाएगा। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर छात्र-छात्राएं डिजिलॉकर और एसएमएस पर भी नतीजे देख सकेंगे।
UP Board Ka Result 2025: बोर्ड ने जारी किया नोटिस
इस बीच बोर्ड ने एक नोटिस जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश को वर्ष 2025 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा में सम्मिलित हुए छात्र-छात्राओं के अंक बढ़ाने तथा उन्हें फेल से पास कराने का प्रलोभन देकर कुछ साइबर ठगों द्वारा परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावको से धन की मांग कर उन्हें ठगने का कुप्रयास किया जा रहा है। फिछले वर्षों में भी ऐसी घटनाओं के प्रति जनसामान्य को सचेत किया गया था।
UP Board 12 Result 2025: फर्जी फोन कॉल्स न उठाएं
अतः समस्त परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों से अनुरोध है कि साइबर ठगों के इस प्रकार के फोन कॉल्स का कदापि संज्ञान न लें और प्रलोभन में न आएं। ऐसे फोन कॉल्स आने पर उसकी सूचना तत्काल अपने जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक को दें।
UP Board Result Kab Aayega: न्यूनतम पासिंग मार्क्स
यूपी बोर्ड की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33% अंक लाने होंगे। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल होता है, तो उसे कम्पार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
UP Board 2025 Result Date: पिछले 5 वर्षों में कब-कब जारी हुआ था रिजल्ट
- 2024 में - 20 अप्रैल 2024
- 2023 में - 25 अप्रैल 2023
- 2022 में - 18 जून 2022
- 2021 में - 31 जुलाई 2021
- 2020 में - 27 जून 2020
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा