Trusted Source Image

UP BEd. Counselling 2026: यूपी बीएड काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, रजिस्ट्रेशन शुरू, चॉइस फिलिंग-लॉकिंग, सीट आवंटन

Saurabh Pandey | July 1, 2026 | 07:57 PM IST | 3 mins read

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ने यूपी बी.एड. (सत्र 2026-28) में दाखिले के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसकी पंजीकरण प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। इस काउंसलिंग को मुख्य रूप से तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें रैंक के आधार पर अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे।

पूल काउंसलिंग समाप्त होने के बाद बची हुई रिक्त सीटों का विवरण विश्वविद्यालय के पोर्टल पर जारी किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
पूल काउंसलिंग समाप्त होने के बाद बची हुई रिक्त सीटों का विवरण विश्वविद्यालय के पोर्टल पर जारी किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ने 'उत्तर प्रदेश बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026' का विस्तृत ऑनलाइन काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत काउंसलिंग प्रक्रिया आज यानी 1 जुलाई से शुरू हो चुकी है। इस बार काउंसलिंग प्रक्रिया को तीन मुख्य चरणों राउंड 1, पूल काउंसलिंग और डायरेक्ट एडमिशन में पूरा किया जाएगा।

विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे रिजेक्शन से बचने के लिए अपने लॉगिन पोर्टल पर जाकर अधिक से अधिक कॉलेजों का विकल्प चुनें। अभ्यर्थी अपनी पसंद के अनुसार कॉलेजों को वरीयता क्रम में बदल सकते हैं और अंतिम तिथि से पहले उन्हें 'लॉक' करना अनिवार्य होगा। एक बार लॉक किए गए विकल्प में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा। सीट आवंटन पूरी तरह से अभ्यर्थी की स्टेट रैंक और चॉइस फिलिंग के आधार पर ऑनलाइन किया जाएगा, जिसे विश्वविद्यालय के पोर्टल पर लॉगिन करके देखा जा सकता है। आवंटित सीट मिलने के बाद छात्रों को तीन दिन के भीतर अपनी शेष फीस जमा कर अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना होगा और संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।

UP BEd. JEE Counselling 2026: काउंसलिंग दस्तावेज

  1. यूपी बी.एड जेईई 2026 स्कोरकार्ड
  2. यूपी बी.एड जेईई 2026 काउंसलिंग/कॉल लेटर
  3. शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  4. चरित्र प्रमाण पत्र
  5. निवास प्रमाण पत्र
  6. पासपोर्ट आकार की फोटो
  7. पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि)
  8. श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  9. सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र।

काउंसलिंग शुल्क और रिफंड पॉलिसी

यूपी बीएड जेईई काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड) से शुल्क जमा करना होगा-

  1. मुख्य काउंसलिंग शुल्क - अभ्यर्थियों को कुल 5,750 रुपये जमा करने होंगे, जिसमें 750 रुपये काउंसलिंग शुल्क और 5,000 रुपये अग्रिम कॉलेज फीस शामिल है।
  2. फीस रिफंड का नियम - यदि अभ्यर्थी को कोई कॉलेज आवंटित नहीं होता है, तो 5,000 रुपये की अग्रिम फीस उनके द्वारा दिए गए बैंक खाते में वापस कर दी जाएगी। यदि कॉलेज आवंटित हो जाता है और अभ्यर्थी वहां प्रवेश नहीं लेता है, तो यह राशि वापस नहीं की जाएगी।
  3. पूल काउंसलिंग (राउंड 2) की फीस - पूल काउंसलिंग में भाग लेने वाले छात्रों को 750 रुपये काउंसलिंग शुल्क और 51,250 रुपये पूरी कॉलेज फीस एक साथ जमा करनी होगी। कॉलेज आवंटित न होने पर 51,250 रुपये वापस कर दिए जाएंगे।
  4. डायरेक्ट एडमिशन (राउंड 3) की फीस - इस राउंड में 850 रुपये काउंसलिंग शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा, जबकि कॉलेज की मुख्य फीस सीधे संबंधित कॉलेज में ही जमा करनी होगी।

Also read UP BEd JEE Toppers 2026: यूपी बीएड जेईई में अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं टॉपर, टॉप 10 में 6 महिलाएं, लिस्ट जारी

काउंसलिंग राउंड्स का विवरण

विश्वविद्यालय ने प्रवेश प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए इसे निम्नलिखित चार चरणों में विभाजित किया है-

  1. राउंड 1 (मुख्य काउंसलिंग) - इसे दो फेजों में बांटा गया है। फेस-1 में 1 से 1,50,000 स्टेट रैंक तक के अभ्यर्थी शामिल होंगे। फेस-2 में 1,50,001 से अंतिम रैंक तक के छात्र और फेस-1 में छूटे हुए अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। जिन छात्रों को फेस-1 में कोई सीट नहीं मिली, वे बिना नया पंजीकरण शुल्क दिए सीधे फेस-2 की चॉइस फिलिंग में हिस्सा ले सकते हैं।
  2. राउंड 2 (पूल काउंसलिंग) - इसमें वे सभी अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं जो पहले राउंड में शामिल नहीं हो पाए थे, या जिन्हें कोई सीट आवंटित नहीं हुई थी, या जो सीट मिलने के बाद भी तय समय में फीस जमा नहीं कर पाए थे।
  3. राउंड 3 (सीधे प्रवेश) - पूल काउंसलिंग के बाद खाली बची सीटों पर कॉलेजों द्वारा सीधे प्रवेश दिए जाएंगे।
  4. राउंड 4 (अल्पसंख्यक संस्थानों में सीधे प्रवेश) - यह अंतिम चरण अल्पसंख्यक कोटे की सीटों को भरने के लिए आयोजित किया जाएगा।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications