Trusted Source Image

UP BEd JEE Admit Card 2026: यूपी बीएड जेईई एडमिट कार्ड आज होगा जारी, डायरेक्ट लिंक से कर सकेंगे डाउनलोड

Santosh Kumar | May 21, 2026 | 12:19 PM IST | 1 min read

यूपी बीएड जेईई 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड या जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा अब 31 मई को आयोजित की जाएगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा अब 31 मई को आयोजित की जाएगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (यूपी बीएड जेईई) 2026 का एडमिट कार्ड आज जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटों bujhansi.ac.in के माध्यम से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा अब 31 मई को आयोजित की जाएगी।

यूपी बीएड जेईई एग्जाम पैटर्न में दो पेपर हैं: पहला जनरल नॉलेज और हिंदी/इंग्लिश पर आधारित होगा, और दूसरा एप्टीट्यूड, टीचिंग एबिलिटी और सब्जेक्ट नॉलेज पर। एग्जाम 3 घंटे का होगा और अलग-अलग सेंटर्स पर ऑफलाइन होगा।

UP BEd JEE Admit Card 2026: परीक्षा केंद्र पर आवश्यक दस्तावेज

यूपी बीएड जेईई 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड या जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। वेबसाइट पर इसका सीधा लिंक आज दोपहर या शाम तक एक्टिव हो जाएगा।

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ मूल फोटो पहचान पत्र—जैसे कि आधार कार्ड, वोटर आईडी, या पासपोर्ट लाना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना और संबंधित दिशानिर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।

Also readMHT CET: कांग्रेस ने बोर्ड परीक्षा के अंकों और एमएच-सीईटी स्कोर में विसंगति का मुद्दा उठाया, जांच की मांग की

UP BEd JEE 2026 Admit Card: कैसे करें डाउनलोड?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूपी बीएड जेईई 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-

  • डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें- cdn3.digialm.com//EForms/configuredHtml/1936/97469/login.html
  • पोर्टल पर आवश्यक विवरण दर्ज करके आईडी लॉगइन करें।
  • यूपी बीएड जेईई 2026 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • एडमिट कार्ड में दिए गए विवरण की जांचें, डाउनलोड करें।

यूपी बीएड जेईई का आयोजन राज्य भर के विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में चलाए जा रहे दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए किया जाता है। परीक्षा के बाद, जून में परिणाम घोषित और काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications