UP BEd JEE 2025: यूपी बीएड जेईई पंजीकरण कल bujhansi.ac.in पर होगा शुरू, आवेदन शुल्क, पात्रता मानदंड जानें
Saurabh Pandey | February 14, 2025 | 05:53 PM IST | 2 mins read
यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। ऑनलाइन आवेदन एवं संबंधित दिशा-निर्देश बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झांसी की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर 15 फरवरी 2025 से 15 मार्च 2025 तक उपलब्ध रहेंगे।
नई दिल्ली : बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झांसी की तरफ से उत्तर प्रदेश बैचलर ऑफ एजुकेशन संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी यूपी बीएड जेईई 2025 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया कल यानी 15 फरवरी से शुरू होगी। उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाकर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 मार्च तक है।
यूपी बीएड जेईई के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर विश्वविद्यालय परीक्षा के बारे में अधिक विवरण जैसे परीक्षा पैटर्न, पात्रता, आवेदन शुल्क आदि का विवरण साझा करेगा।
बीयू झांसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस में लिखा है कि उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालयों एवं उनसे संबद्ध एवं संघटक महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-27 के लिए बी.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए राज्य स्तरीय बी.एड. (द्विवर्षीय) संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2025 का आयोजन बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा किया जा रहा है।
यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। ऑनलाइन आवेदन एवं संबंधित दिशा-निर्देश बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झांसी की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर 15 फरवरी 2025 से 15 मार्च 2025 तक उपलब्ध रहेंगे।
UP BEd JEE 2025: आवेदन शुल्क
यूपी बीएड जेईई के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, ओबीसी और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को 1400 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उम्मीदवार 2000 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन पत्र भर सकते हैं। एससी, एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 700 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि विलबं शुल्क के साथ आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 1000 रुपये का भुगतान करना होगा।
UP BEd JEE 2025 Registration: पात्रता मानदंड
यूपी बीएड जेईई 2025 के लिए स्नातक की डिग्री और कम से कम 50% अंक वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। पंजीकरण प्रक्रिया bujhansi.ac.in पर ऑनलाइन होगी। यूपी बीएड जेईई 2025 एक राज्य स्तरीय परीक्षा है जो इच्छुक शिक्षकों को पूरे उत्तर प्रदेश में बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने का अवसर प्रदान करती है।
UP BEd JEE 2025: आवेदन प्रक्रिया
- बुन्देलखंड यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं।
- यूपी बीएड जेईई 2025 पेज पर क्लिक करें।
- अब पंजीकरण लिंक को खोलें।
- यूपी बीएड जेईई 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
- यूपी बीएड जेईई 2025 आवेदन पत्र भरें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें, दस्तावेज अपलोड करें।
- अब कंफर्मेशन पेज की एक प्रति सेव कर लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा