UBI Recruitment 2026 Notification: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में एसओ पदों पर भर्ती, 21 जुलाई से शुरू होगा आवेदन

Saurabh Pandey | July 20, 2026 | 02:48 PM IST | 2 mins read

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एसओ भर्ती नोटिफिकेशन 2026 पीडीएफ अब उम्मीदवारों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस नोटिफिकेशन में 395 स्पेशलिस्ट ऑफिसर और जनरल बैंकिंग ऑफिसर की वैकेंसी के बारे में पूरी जानकारी दी गई है।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एसओ भर्ती नोटिफिकेशन 2026 पीडीएफ अब उम्मीदवारों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 395 स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) और जनरल बैंकिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन में अलग-अलग विभागों में मैनेजर, सीनियर मैनेजर, चीफ मैनेजर, असिस्टेंट जनरल मैनेजर और डिप्टी जनरल मैनेजर जैसे पद शामिल हैं। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 जुलाई 2026 से शुरू होगी और 10 अगस्त 2026 तक चलेगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एसओ भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आयुसीमा और शैक्षणिक योग्यताएं दी गई हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को विस्तृत अधिसूचना को ध्यान से पढ़कर ही आवेदन फॉर्म भरें।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एसओ के लिए 2026 में जरूरी शैक्षणिक योग्यता इस बात पर निर्भर करती है कि किस पद के लिए आवेदन किया जा रहा है। ज्यादातर पदों के लिए ग्रेजुएशन, बीई/बीटेक, एमसीए, एमबीए, सीए, लॉ, आर्किटेक्चर या किसी अन्य संबंधित प्रोफेशनल डिग्री के साथ-साथ जरूरी वर्क एक्सपीरियंस की जरूरत होती है। उम्मीदवारों के पास आवेदन की आखिरी तारीख से पहले किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से तय योग्यता होनी चाहिए।

Union Bank SO Recruitment 2026 Notification: आवेदन शुल्क

आवेदक की श्रेणी
परीक्षा शुल्क
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग उम्मीदवार
177 रुपये + जीएसटी
अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, अन्य पिछड़ा वर्ग उम्मीदवार
1180 रुपये + जीएसटी

Union Bank Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

कैडर
स्केल / ग्रेड
रोजगार का प्रकार
पे-स्केल
सीटीसी
रिक्तियां
मैनेजर
MMGS-II
रेगुलर
64820-2340/1-67160-2680/10-93960
21
163
सीनियर मैनेजर
MMGS-III
रेगुलर
85920-2680/5-99320-2980/2-105280
25
153
चीफ मैनेजर
SMGS-IV
रेगुलर
102300-2980/4-114220-3360/2-120940
30
52
असिस्टेंट जनरल मैनेजर
SMGS-V
रेगुलर
120940-3360/2-127660-3680/2-135020
38
20
डिप्टी जनरल मैनेजर
TEGS-VI
रेगुलर
140500-4000/4-156500
47
7
कुल (Total)
-
-
-
-
395

Union Bank Recruitment 2026 notification: कैटेगरीवाइज क्वालिफाइंग मार्क्स

जनरल, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए क्वालिफाइंग मार्क्स 40 प्रतिशत और रिजर्व्ड कैटेगरी के लिए 35 प्रतिशत होंगे। हालांकि, बैंक के पास अपनी मर्ज़ी से कम से कम क्वालिफाइंग क्राइटेरिया को बदलने या उसे हटाने का अधिकार है।

Also read BOB Apprentice Result 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिस भर्ती रिजल्ट bankofbaroda.bank.in पर जारी

Union Bank vacancy 2026: 2 वर्ष का प्रोबेशन पीरियड

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के लिए चुने गए उम्मीदवारों को बैंक में जॉइन करने की तारीख से 2 साल की एक्टिव सर्विस के दौरान प्रोबेशन पर रखा जाएगा। काम के अनुभव के प्रमाण-पत्र की जगह नियुक्ति पत्र, वेतन प्रमाण-पत्र, पे-स्लिप आदि की प्रतियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]