Trusted Source Image

NICL Assistant Recruitment 2026: एनआईसीएल असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन जारी, पात्रता मानदंड, शुल्क जानें

Saurabh Pandey | July 20, 2026 | 10:33 AM IST | 2 mins read

एनआईसीएल असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एनआईसीएल असिस्टेंट भर्ती चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन टेस्ट (प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा) शामिल होंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)
एनआईसीएल असिस्टेंट भर्ती चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन टेस्ट (प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा) शामिल होंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने 500 असिस्टेंट पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 7 अगस्त 2026 है।

एनआईसीएल असिस्टेंट 2026 पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए उम्र में छूट का प्रावधान है।

NICL Assistant Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

एनआईसीएल असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। यह योग्यता केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त होनी चाहिए। आवेदन करते समय उम्मीदवारों के पास यह डिग्री होनी चाहिए।

NICL Assistant Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) / दिव्यांग (PwBD) / भूतपूर्व सैनिक (EXS)
कुछ नहीं (NIL)
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग / भूतपूर्व सैनिक को छोड़कर अन्य सभी उम्मीदवार
Rs. 850/- (सूचना शुल्क सहित आवेदन शुल्क)

Also read RRB ALP CBT-II Exam City Slip 2026: आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 सिटी स्लिप जारी, 28 जुलाई को परीक्षा

NICL Assistant Recruitment 2026: परीक्षा कार्यक्रम

एनआईसीएल असिस्टेंट भर्ती के लिए फेज 1 प्रीलिम्स परीक्षा 27 अगस्त को आयोजित की जाएगी, जबकि फेज 2 के लिए मुख्य परीक्षा 30 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड निर्धारित समय में जारी किया जाएगा।

NICL Assistant Exam 2026: प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न

एनआईसीएल असिस्टेंट भर्ती के लिए 100 अंकों की प्रारंभिक परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी, जिसमें बहु-विकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे। यह परीक्षा 60 मिनट की होगी और इसमें 3 सेक्शन होंगे। हर सेक्शन के लिए अलग-अलग समय होगा।

परीक्षा का नाम
परीक्षा का प्रकार
प्रश्नों की संख्या
अधिकतम अंक
प्रत्येक परीक्षा के लिए समय
परीक्षा का माध्यम
1. अंग्रेजी भाषा
वस्तुनिष्ठ (Objective)
30
30
20 मिनट
अंग्रेजी
2. तर्कशक्ति क्षमता (Reasoning Ability)
वस्तुनिष्ठ (Objective)
35
35
20 मिनट
अंग्रेजी / हिंदी
3. संख्यात्मक योग्यता (Quantitative Aptitude)
वस्तुनिष्ठ (Objective)
35
35
20 मिनट
अंग्रेजी / हिंदी
कुल (योग)
-
100
100
60 मिनट
-

NICL Assistant Exam 2026: मेंस परीक्षा पैटर्न

एनआईसीएल असिस्टेंट भर्ती मुख्य परीक्षा में 200 अंकों के लिए बहु-विकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी। हर टेस्ट/सेक्शन के लिए अलग समय और इसमें नीचे दिए गए 5 सेक्शन होंगे।

परीक्षा का नाम
परीक्षा का प्रकार
प्रश्नों की संख्या
अधिकतम अंक
प्रत्येक परीक्षा के लिए समय
परीक्षा का माध्यम
तर्कशक्ति परीक्षा (Test of Reasoning)
वस्तुनिष्ठ
40
40
30 मिनट
अंग्रेजी / हिंदी
अंग्रेजी भाषा परीक्षा (Test of English Language)
वस्तुनिष्ठ
40
40
30 मिनट
अंग्रेजी
संख्यात्मक योग्यता परीक्षा (Test of Numerical Ability)
वस्तुनिष्ठ
40
40
30 मिनट
अंग्रेजी / हिंदी
सामान्य जागरूकता परीक्षा (Test of General Awareness)
वस्तुनिष्ठ
40
40
15 मिनट
अंग्रेजी / हिंदी
कंप्यूटर ज्ञान परीक्षा (Test of Computer Knowledge)
वस्तुनिष्ठ
40
40
15 मिनट
अंग्रेजी / हिंदी
कुल (योग)
-
200
200
120 मिनट
-

NICL Assistant Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

एनआईसीएल असिस्टेंट भर्ती की चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन टेस्ट (प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा) शामिल होंगे। इसके बाद, मुख्य परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट्स को रीजनल लैंग्वेज टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications