UKSSSC Recruitment 2024: उत्तराखंड में अपर निजी सचिव, पीए सहित विभिन्न पदों पर भर्ती, 24 सितंबर से आवेदन शुरू
Saurabh Pandey | September 21, 2024 | 09:29 AM IST | 2 mins read
यूकेएसएसएससी स्किल टेस्ट 2024 में टाइपिंग टेस्ट और हिंदी स्टेनोग्राफी शामिल है। प्रत्येक अभ्यर्थी को हिंदी स्टेनोग्राफी के लिए 80 शब्द प्रति मिनट और टाइपिंग टेस्ट के लिए कंप्यूटर पर 4000 की-डिप्रेशन पूरे करने होंगे।
नई दिल्ली : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में ग्रुप 'सी' के तहत अपर निजी सचिव, पर्सनल असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, स्टेनोग्राफर कम डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना पीडीएफ जारी की है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 24 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर शुरू होगी, जबकि आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 14 अक्टूबर 2024 तक है।
यूकेएसएसएससी भर्ती 2024 के लिए आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवार 18 से 21 अक्टूबर तक अपने आवेदन पत्र में वांछित सुधार कर सकते हैं।
UKSSSC Steno Recruitment 2024 : आयु सीमा
यूकेएसएसएससी स्टेनो भर्ती 2024 के लिए आयु सीमा 18 से 42 वर्ष है। पोस्ट के अनुसार आयु सीमा भिन्न-भिन्न हो सकती है। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
UKSSSC Steno Recruitment 2024: रिक्तियों का विवरण
यूकेएसएसएससी भर्ती 2024 अभियान के तहत कुल 257 रिक्तियां भरी जानी हैं। रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं।
- अपर निजी सचिव - 3 पद
- पर्सनल असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, स्टेनोग्राफर कम डाटा एंट्री ऑपरेटर - 254
UKSSSC Steno Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
यूकेएसएसएससी स्टेनो भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 300 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूडी के लिए आवेदन शुल्क 150 देना होगा।
UKSSSC Steno Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता
अपर निजी सचिव (एपीएस) पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों के पास स्टेनोग्राफी और टाइपिंग स्किल होना चाहिए।
पीए, स्टेनोग्राफर कम डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्टेनोग्राफर पदों के लिए उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। इसके साथ ही स्टेनोग्राफर और टाइपिंग स्किल होना चाहिए।
UKSSSC Steno Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया
यूकेएसएसएससी भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट (स्टेनोग्राफी टेस्ट), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार