UKPSC Lower PCS Mains 2024: यूकेपीएससी लोअर पीसीएस मेन्स एडमिट कार्ड psc.uk.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | August 29, 2025 | 02:02 PM IST | 2 mins read
उत्तराखंड लोअर पीसीएस मेन्स एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए ईमेलआई/ मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने आज यानी 29 अगस्त को उत्तराखंड संयुक्त राज्य सिविल अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर यूकेपीएससी लोअर पीसीएस मेन्स एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तराखंड लोअर पीसीएस मेन्स एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए ईमेल आई/ मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। यूकेपीएससी लोवर पीसीएस 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक 14 अगस्त, 2025 तक उपलब्ध रहेगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है।
यूकेपीएससी लोअर पीसीएस मुख्य 2024 परीक्षा 13 व 14 सितंबर को हरिद्वार एवं हल्द्वानी नगरों में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर आयोजित की जाएगी। उत्तराखंड लोवर पीसीएस मुख्य परीक्षा 2024 के लिए कुल 1,771 उम्मीदवारों का चयन किया गया था। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 113 पदों को भरा जाएगा।
UKPSC Lower PCS Mains Admit Card 2025: डाउनलोड करें?
कैंडिडेट नीचे बताए गए चरणों का पालन करके यूकेपीएससी लोवर पीसीएस मेन्स एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, लोअर पीसीएस मेन्स एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
Uttarakhand Combined State Civil/Upper Subordinate Services Examination-2025: पुनः परीक्षा
एक अन्य नोटिस में आयोग ने कहा कि, 29 जून 2025 को आयोजित उत्तराखंड संयुक्त राज्य सिविल/ अवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के अंतर्गत 15 अभ्यर्थियों के लिए द्वितीय प्रश्न पत्र ‘जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट’ का आयोजन 10 सितंबर, 2025 को एक पाली में पिथौरागढ़ जिले में बनाए गए केंद्रों पर किया जाएगा। यूकेपीएससी लोवर पीसीएस 2025 प्रारंभिक परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कराई जाएगी।
उक्त परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 29 अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। आयोग ने कहा कि, अभ्यर्थियों को डाक द्वारा अलग से एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल