UKPSC Lecturer Admit Card 2026: उत्तराखंड लेक्चरर एडमिट कार्ड भौतिकी और नागरिक शास्त्र के लिए जारी
Abhay Pratap Singh | April 27, 2026 | 08:44 AM IST | 2 mins read
यूकेपीएससी लेक्चरर हाल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/ यूजर आईडी और पासवर्ड/ जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (समूह-ग) मुख्य लिखित परीक्षा 2026 के प्रवेश पत्र भौतिकी (Physics) और नागरिक शास्त्र (Civics) विषय के लिए जारी कर दिए हैं। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर यूकेपीएससी लेक्चरर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तराखंड लेक्चरर हाल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/ यूजर आईडी और पासवर्ड/ जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। यूकेपीएससी प्रवक्ता एडमिट कार्ड 2026 में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, फोटो व हस्ताक्षर, केंद्र कोड, परीक्षा पाली, परीक्षा तिथि व समय और रिपोर्टिंग टाइम सहित अन्य विवरण शामिल हैं।
यूकेपीएससी प्रवक्ता भर्ती 2025 के तहत मुख्य लिखित परीक्षा फिजिक्स के लिए 9 मई और सिविक्स के लिए 10 मई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो सत्रों में कराई जाएगी, प्रथम सत्र का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और द्वितीय सत्र का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित है।
Also read UKPSC Exam Calendar 2026-27: यूकेपीएससी एग्जाम कैलेंडर psc.uk.gov.in पर जारी, पूरा शेड्यूल जांचें
अभ्यर्थियों को डाक द्वारा अलग से एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। इस भर्ती के माध्यम से कुल 808 लेक्चरर (सामान्य शाखा - 725, महिला शाखा - 83) के पदों को भरा जाएगा।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “हिंदी विषय की परीक्षा 30 मई को आयोजित होगी, जिसके लिए प्रवेश पत्र 15 मई से उपलब्ध होंगे। वहीं, इतिहास विषय के एडमिट कार्ड 16 अप्रैल से डाउनलोड किए जा सकेंगे और परीक्षा 31 मई को आयोजित की जाएगी।” अधिक जानकारी के लिए ukpsc.net.in पर विजिट करें।
Uttarakhand Lecturer Admit Card 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उत्तराखंड लेक्चरर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- ‘लेक्चरर - ग्रुप सी’ एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और डाउनलोड करें।
- यूकेपीएससी लेक्चरर हाल टिकट 2026 का प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार