Abhay Pratap Singh | April 27, 2026 | 07:43 AM IST | 2 mins read
जेईई मेन सेशन 2 आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
Check your admission chances in NITs & School of planning and architecture
Use Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जेईई मेन 2026 (अप्रैल सत्र) परीक्षा के पेपर 2 (बीआर्क/ बीप्लानिंग) की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया आज समाप्त हो जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अंतिम तिथि 27 अप्रैल, 2026 को रात 11:50 बजे तक चुनौतियां उठा सकते हैं।
Latest: JEE Main 2026 Architecture College Predictor
Admission Alert: B.Arch @ VIT Bhopal University. Apply Now
जेईई मेन सेशन 2 आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी। जेईई मेन पेपर 2 की प्रोविनजल उत्तर कुंजी 25 अप्रैल को जारी की गई थी और इसी दिन आपत्ति लिंक भी सक्रिय की गई।
इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित अवधि के दौरान प्रति प्रश्न 200 रुपये नॉन-रिफंडेबल प्रोसेसिंग शुल्क देकर प्रोविजनल आंसर की (यदि कोई हो) पर ऑनलाइन चुनौती दर्ज कर सकते हैं। प्रोसेसिंग शुल्क के बिना किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा। चुनौती के लिए शुल्क किसी अन्य माध्यम से स्वीकार नहीं किया जाएगा।
अभ्यर्थियों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी। जेईई मेन 2026 सेशन 2 फाइनल आंसर की के आधार पर पेपर 2 का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। अभ्यर्थी जेईई मेन पेपर 2 आंसर की 2026 की मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
एनटीए ने बताया कि, यदि उम्मीदवार द्वारा की गई चुनौती सही पाई जाती है, तो उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा और उसके अनुसार सभी उम्मीदवारों के जवाबों पर लागू किया जाएगा। किसी भी व्यक्तिगत उम्मीदवार को उसकी चुनौती के स्वीकार या अस्वीकार होने के बारे में सूचित नहीं किया जाएगा।