Trusted Source Image

NEET UG 2026 Admit Card: नीट यूजी एडमिट कार्ड neet.nta.nic.in पर जारी, 3 मई को भारत और विदेश में होगी परीक्षा

Abhay Pratap Singh | April 26, 2026 | 09:50 PM IST | 1 min read

नीट यूजी हाल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नीट यूजी 2026 परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
नीट यूजी 2026 परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने आज नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट (NEET UG) 2026 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से अपना नीट यूजी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

नीट यूजी 2026 का आयोजन 3 मई, 2026 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक देश भर में विभिन्न स्थानों (552 शहरों) और विदेशों (14 शहरों) में पेन एवं पेपर मोड (ऑफलाइन) में किया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।

परीक्षार्थियों को नीट यूजी हाल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एनटीए नीट यूजी एडमिट कार्ड 2026 में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा दिवस निर्देश सहित अन्य विवरण शामिल हैं।

नीट यूजी एग्जाम पैटर्न 2026 के अनुसार, पेपर में 720 अंकों के लिए कुल 180 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे। भौतिकी व रसायन विज्ञान से 45-45 प्रश्न, जबकि जीवविज्ञान से कुल 90 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का होगा, गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी।

नोटिस के अनुसार, यदि किसी उम्मीदवार को नीट यूजी 2026 के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कठिनाई होती है, तो वह एनटीए से 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते है या neetug2026@nta.ac.in पर ई-मेल भेज सकते है। अधिक जानकारी के लिए www.nta.ac.in पर विजिट करें।

NEET UG Admit Card 2026 Out: डाउनलोड करें

उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके नीट यूजी हाल टिकट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • नीट यूजी एडमिट कार्ड 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • नीट एडमिट कार्ड जांचें और प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications