Saurabh Pandey | November 21, 2025 | 12:41 PM IST | 1 min read
उत्तराखंड नर्सिंग ऑफिसर भर्ती अधिसूचना में पुरुष और महिला दोनों के लिए रिक्तियां शामिल हैं, जिनके लिए बी.एससी. नर्सिंग या जीएनएम योग्यता आवश्यक है।

नई दिल्ली : उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने नर्सिंग अधिकारी के 587 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 27 नवंबर से आधिकारिक वेबसाइट ukmssb.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 17 दिसंबर 2025 है।
उत्तराखंड नर्सिंग ऑफिसर भर्ती अधिसूचना में पुरुष और महिला दोनों के लिए रिक्तियां शामिल हैं, जिनके लिए बी.एससी. नर्सिंग या जीएनएम योग्यता आवश्यक है।
उत्तराखंड नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई, 2025 तक 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी मानदंडों के अनुसार आयु में छूट लागू है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण शामिल हैं।
उत्तराखंड नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 22 दिसंबर, 2025 शाम 5 बजे तक है। सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये है, जबकि एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 150 रुपये का भुगतान करना होगा। भुगतान केवल ऑनलाइन ही करना होगा।
पद | क्वालीफिकेशन | पोस्ट कोड | अनारक्षित | ओबासी | एससी | एसटी | ईडब्ल्यूएस | कुल |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
नर्सिंग ऑफिसर (महिला) | डिग्री होल्डर | 304 | 175 | 46 | 68 | 13 | 34 | 336 |
नर्सिंग ऑफिसर (महिला) | डिप्लोमा होल्डर | 303 | 77 | 21 | 28 | 4 | 14 | 144 |
नर्सिंग ऑफिसर (पुरुष) | डिप्लोमा होल्डर | 302 | 38 | 11 | 16 | 3 | 7 | 75 |
नर्सिंग ऑफिसर (पुरुष) | डिग्री होल्डर | 301 | 18 | 4 | 6 | 1 | 3 | 32 |
कुल | 308 | 82 | 118 | 21 | 58 | 587 |
जो कैंडिडेट परीक्षा में शामिल हुए थे, वे स्टाफ नर्स, नर्सिंग ट्यूटर और लैब टेक्नीशियन जैसे पोस्ट के लिए क्वालिफाइड कैंडिडेट की मेरिट लिस्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar