UK Board Exam Dates 2024: यूके बोर्ड टाइम टेबल 2024 जारी, परीक्षा 27 फरवरी से होगी शुरू
Alok Mishra | December 30, 2023 | 10:44 AM IST | 3 mins read
यूके बोर्ड टाइम टेबल 2024 जारी कर दिया गया है। परीक्षाएं 27 फरवरी से 16 मार्च तक आयोजित की जाएंगी।
नई दिल्ली: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा यूके बोर्ड टाइम टेबल 2024 जारी कर दिया गया है। 10वीं और 12वीं कक्षा की सैद्धांतिक परीक्षाओं की शुरुआत 27 फरवरी से होगी। बोर्ड परीक्षाएं 16 मार्च को समाप्त होंगी। यूके बोर्ड द्वारा प्रैक्टिकल परीक्षाओं का कार्यक्रम भी जारी किया गया है। इसके अनुसार 16 जनवरी से 15 फरवरी के मध्य प्रैक्टिकल परीक्षाएं सपंन्न कराई जाएंगी।
परीक्षाएं सुबह 10 बजे से पेपर विशेष के लिए तय समय अवधि तक आयोजित की जाएंगी। लेकिन विद्यार्थियों को सुबह 9.30 बजे परीक्षा कक्ष में उपस्थित होना होगा। सुबह 9.45 बजे से 10 बजे तक 15 मिनट का समय परीक्षार्थियों को पेपर पढ़ने के लिए अतिरिक्त दिया जाएगा। दिव्यांग परीक्षार्थियों की विशेष श्रेणियों को 33% अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इसके चलते 2 घंटे के पेपर के लिए उन्हें 2 घंटे 40 मिनट और 3 घंटे के पेपर के लिए 4 घंटे का समय मिलेगा।
बोर्ड द्वारी जारी प्रवेश पत्र और स्कूल आईडी के साथ परीक्षा केंद्र पर छात्रों को परीक्षा देने जाना होगा। परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे स्मार्ट वॉच, फोन, कैलुकुलेट लेकर जाने की मनाही है। अनुचित साधनों का प्रयोग वर्जित है और नियमों का उल्लंघन करते पकड़े जाने पर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
यूके बोर्ड डेट शीट 2024 कक्षा 10
यूके बोर्ड 10वीं टाइम टेबल के अनुसार विषयवार परीक्षा कार्यक्रम नीचे चेक किया जा सकता है-
| डेट | विषय |
|---|---|
|
27 फरवरी, 2024 |
हिंदुस्तानी संगीत (मेलोडिक वादन), टंकण |
|
28 फरवरी, 2024 |
हिंदी |
|
1 मार्च, 2024 |
विज्ञान |
|
2 मार्च, 2024 |
हिंदुस्तानी संगीत (गायन/ पर्कसन वादन) |
|
4 मार्च, 2024 |
गृह विज्ञान |
|
5 मार्च, 2024 |
उर्दू |
|
6 मार्च, 2024 |
गणित |
|
9 मार्च, 2024 |
अंग्रेजी |
|
12 मार्च, 2024 |
सूचना प्रौद्योगिकी, रंजन कला |
|
13 मार्च, 2024 |
संस्कृत |
|
14 मार्च, 2024 |
पंजाबी, बंगाली |
|
15 मार्च, 2024 |
सामाजिक विज्ञान |
|
16 मार्च, 2024 |
आईटीईएस, ऑटोमोटिव, रिटेल, एग्लीकल्चर/पर्यटन और आतिथ्य/सौंदर्य और स्वास्थ्य/इलेक्ट्रॉनिक और हार्डवेयर/मल्टीस्किलिंग/प्लम्बर/ व्यापारिक तत्व/बहीखाता लेखाशास्त्र और कृषि |
यूके बोर्ड कक्षा 12 डेट शीट 2024
उत्तराखंड बोर्ड द्वारा जारी 12वीं कक्षा के टाइम टेबल के अनुसार विषयवार परीक्षा कार्यक्रम नीचे चेक किया जा सकता है-
|
यूके बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा तिथि |
विषय |
|---|---|
|
27 फरवरी, 2024 |
हिंदी कृषि हिंदी (पार्ट 2 के लिए) |
|
28 फरवरी, 2024 |
हिंदुस्तानी संगीत (गायन) हिंदुस्तानी संगीत (मेलोडिक वादन) हिंदुस्तानी संगीत (पर्कशन वादन) |
|
29 फरवरी, 2024 |
भूगोल, लेखा शास्त्र, भूगर्भ विज्ञान |
|
1 मार्च, 2024 |
उर्दू |
|
2 मार्च, 2024 |
इतिहास, जीव विज्ञान, व्यवसायिक अध्ययन, कृषि शस्य विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग- I के लिए) कृषि शस्य विज्ञान षष्ट प्रश्न पत्र ( केवल कृषि भाग- II के लिए) |
|
4 मार्च, 2024 |
गणित |
|
5 मार्च, 2024 |
राजनितिक विज्ञान, कृषि वनस्पति विज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र( केवल कृषि भाग-I के लिए) कृषि अर्थशास्त्र सप्तम प्रश्न -पत्र ( केवल कृषि भाग II के लिए) |
|
6 मार्च, 2024 |
ड्राइंग एंड पेंटिंग |
|
7 मार्च, 2024 |
मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, भौतिक विज्ञान, कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान, तृतीय प्रश्न पत्र ( कृषि भाग- Iके लिए) कृषि जंतु विज्ञान अष्टम प्रश्न पत्र ( केवल कृषि भाग- II के लिए) |
|
9 मार्च, 2024 |
गृह विज्ञान |
|
11 मार्च, 2024 |
अंग्रेजी कृषि अभियंत्रण चतुर्थ प्रश्न पत्र (कृषि भाग एक) कृषि पशु पालन तथा पशु चिकित्सा विज्ञान नवम प्रश्न पत्र (कृषि भाग दो) |
|
12 मार्च, 2024 |
संस्कृत, पंजाबी |
|
13 मार्च, 2024 |
रसायन विज्ञान |
|
14 मार्च, 2024 |
अर्थशास्त्र कृषि गणित तथा प्रारंभिक सांख्यिकी पंचम प्रश्न पत्र( केवल कृषि भाग एक) कृषि रसायन विज्ञान दशम प्रश्न पत्र( केवल कृषि भाग दो) |
|
15 मार्च, 2024 |
सैन्य विज्ञान, कंप्यूटर साइंस |
| 16 मार्च 2024 | समाजशास्त्र |
यूके बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को सैद्धांतिक और प्रायोगिक विषयों में अलग-अलग 33% अंक प्राप्त करने होते हैं। यूके बोर्ड टाइम टेबल 2024 में दिए गए कार्यक्रम में बदलाव के किसी अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जाएगा। परीक्षा के दिन स्थानीय अवकाश होने पर भी तय कार्यक्रम के अनुसार UK Board time table 2024 के अनुसार परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज