Trusted Source Image

Army Recruitment Rally 2025: झारखंड में 22 अगस्त से शुरू होने वाली सेना भर्ती रैली का जिलावार शेड्यूल जारी

Santosh Kumar | August 12, 2025 | 11:45 AM IST | 2 mins read

सेना भर्ती रैली अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर) और अग्निवीर ट्रेड्समैन जैसे पदों के लिए आयोजित की जाएगी।

झारखंड सेना भर्ती रैली रांची के खेलगांव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-शटरस्टॉक)
झारखंड सेना भर्ती रैली रांची के खेलगांव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-शटरस्टॉक)

नई दिल्ली: झारखंड के युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका खुल गया है, क्योंकि सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) रांची ने सत्र 2025-26 के लिए जिलेवार भर्ती रैली का कार्यक्रम जारी कर दिया है। सेना भर्ती रैली 22 अगस्त से रांची के खेलगांव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की जाएगी। सेना भर्ती रैली 2025-26 झारखंड के सभी जिलों के युवाओं के लिए है।

सेना भर्ती रैली 2025 अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर) और अग्निवीर ट्रेड्समैन जैसे पदों के लिए आयोजित की जाएगी। रैली का कार्यक्रम जिलों के आधार पर विभाजित किया गया है।

Army Recruitment Rally 2025: प्रवेश पत्र 1 अगस्त को ही जारी

सभी उम्मीदवारों को जारी अधिसूचना के अनुसार सभी दस्तावेज साथ लाने होंगे। रैली के लिए नए प्रवेश पत्र 1 अगस्त 2025 को उम्मीदवारों की प्रोफ़ाइल पर अपलोड कर दिए गए हैं। प्रवेश पत्र पर रैली में रिपोर्टिंग की तिथि और समय अंकित है।

उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में उल्लिखित तिथि और समय पर रैली में पहुंचना होगा। जारी किए गए रंगीन एडमिट कार्ड के बिना किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे।

Also readUPPSC Lecturer Recruitment 2025: यूपी में प्रवक्ता के 1516 पदों पर निकली भर्ती, uppsc.up.nic.in पर करें आवेदन

Army Recruitment Rally 2025: जिलावार शेड्यूल

उम्मीदवार झारखंड सेना भर्ती रैली का जिलावार शेड्यूल नीचे तालिका में देख सकते हैं-

तिथि

जिले

श्रेणी / ट्रेड

22 अगस्त 2025

झारखंड के सभी 24 जिले

अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल

23 अगस्त 2025

रांची

अग्निवीर (जनरल ड्यूटी)

24 अगस्त 2025

पलामू, कोडरमा, गोड्डा

अग्निवीर (जनरल ड्यूटी)

25 अगस्त 2025

गुमला, चतरा, जामताड़ा, पाकुड़

अग्निवीर (जनरल ड्यूटी)

26 अगस्त 2025

हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, दुमका

अग्निवीर (जनरल ड्यूटी)

27 अगस्त 2025

गिरिडीह, लोहरदगा, सिमडेगा

अग्निवीर (जनरल ड्यूटी)

28 अगस्त 2025

धनबाद, बोकारो, गढ़वा

अग्निवीर (जनरल ड्यूटी)

29 अगस्त 2025

खूंटी, लातेहार, सरायकेला, खरसावां, देवघर, रामगढ़, साहेबगंज

अग्निवीर (जनरल ड्यूटी)

30 अगस्त 2025

बोकारो, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला

अग्निवीर (टेक्निकल)

31 अगस्त 2025

हजारीबाग, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, पलामू, रामगढ़, रांची, साहेबगंज, सरायकेला, खरसावां, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम

अग्निवीर (टेक्निकल)

1 सितंबर 2025

झारखंड के सभी 24 जिले

अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास) और अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास)

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications