यूजीसी ने जेआरएफ, एसआरएफ, पोस्ट डॉक्टोरल और अन्य योजनाओं के लिए फेलोशिप राशि बढ़ाई
Alok Mishra | October 17, 2023 | 04:00 PM IST | 2 mins read
संशोधित फेलोशिप राशि को 1 जनवरी, 2023 से प्रभावी किए जाने की मंजूरी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने दी।
नई दिल्ली: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने विभिन्न फेलोशिप योजनाओं की फेलोशिप राशि में वृद्धि की है। आयोग ने 20 सितंबर को हुई अपनी 572वीं बैठक में संशोधित फेलोशिप राशि को मंजूरी दे दी। संशोधित फेलोशिप राशि 1 जनवरी, 2023 से प्रभावी होगी। यूजीसी ने कहा कि फेलोशिप की बढ़ी हुई दरें केवल मौजूदा लाभार्थियों के लिए लागू होंगी।
आयोग ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा, “विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने 20 सितंबर, 2023 को आयोजित अपनी 572वीं बैठक में यूजीसी फेलोशिप योजनाओं के तहत फेलोशिप राशि की संशोधित दरों पर विचार किया और मंजूरी दी।” इस संशोधन के बाद जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) की राशि अब 37,000 रुपये प्रति माह हो गई है, पूर्व में यह पहले दो साल के लिए 31,000 रुपये प्रति माह थी। वहीं, एसआरएफ फेलोशिप राशि बढ़कर 42,000 रुपये प्रति माह हो गई है जो कि पहले 35,000 रुपये थी।
यूजीसी फ़ेलोशिप: संशोधित राशि
विभिन्न फेलोशिप के अंतर्गत संशोधित फेलोशिप राशि इस प्रकार हैं:
|
फेलोशिप |
वर्तमान फेलोशिप राशि |
संशोधित फेलोशिप राशि |
|
विज्ञान, मानविकी और सामाजिक विज्ञान में जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सीनियर रिसर्च फेलोशिप |
जेआरएफ : दो साल के लिए 31,000 रुपये प्रति माह एसआरएफ : शेष समय के लिए 35,000 रुपये प्रति माह |
जेआरएफ : दो साल के लिए 37,000 रुपये प्रति माह एसआरएफ : शेष कार्यकाल के लिए 42,000 रुपये प्रति माह |
|
एकल बालिका के लिए सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले फेलोशिप |
जेआरएफ : दो साल के लिए 31,000 रुपये प्रति माह एसआरएफ : शेष समय के लिए 35,000 रुपये प्रति माह |
जेआरएफ : दो साल के लिए 37,000 रुपये प्रति माह एसआरएफ : शेष कार्यकाल के लिए 42,000 रुपये प्रति माह |
|
डीएस कोठारी पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप |
हायर पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप : 54,000 रुपये प्रति माह (पूरी अवधि)
पोस्टडॉक्टोरल फेलोशिप: एक वर्ष के लिए 47,000 रुपये प्रति माह दो साल के लिए 49,000 रुपये प्रति माह तीन साल तक 54,000 रुपये प्रति माह |
हायर पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप : 67,000 रुपये प्रति माह (पूरी अवधि)
पोस्टडॉक्टोरल फेलोशिप : एक वर्ष के लिए 58,000 रुपये प्रति माह दो साल के लिए 61,000 रुपये प्रति माह तीन साल तक 67,000 रुपये प्रति माह |
|
महिलाओं के लिए पोस्ट डॉक्टोरल फ़ेलोशिप एससी, एसटी के लिए पीडीएफ एस. राधाकृष्णन पीडीएफ |
एक वर्ष के लिए 47,000 रुपये प्रति माह दो साल के लिए 49,000 रुपये प्रति माह तीन साल के बाद 54,000 रुपये प्रति माह |
एक वर्ष के लिए 58,000 रुपये प्रति माह दो साल के लिए 61,000 रुपये प्रति माह तीन साल के बाद 67,000 रुपये प्रति माह |
विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल