UGC NET Result 2024: यूजीसी नेट रिजल्ट के इंतजार में लाखों छात्र, जानें कब तक होगा जारी
Saurabh Pandey | October 10, 2024 | 09:55 AM IST | 1 min read
यूजीसी नेट 2024 की पुन: परीक्षा 21 अगस्त से 5 सितंबर, 2024 तक दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक हुई थी।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की तरफ से जल्द ही यूजीसी नेट रिजल्ट 2024 की घोषणा की जा सकती है। हालांकि एनटीए ने रिजल्ट रिलीज की सही तारीख और समय के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
इसके अतिरिक्त, स्कोरकार्ड और कट-ऑफ अंक ugcnet.ntaonline.in और nta.ac.in पर भी उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे।
एनटीए ने 21 अगस्त से 4 सितंबर के बीच आयोजित परीक्षाओं के लिए यूजीसी नेट उत्तर कुंजी 2024 पहले ही जारी कर दी है। यूजीसी नेट अंतरिम उत्तर कुंजी 8 सितंबर को प्रकाशित की गई थी, जबकि आपत्ति विंडो 14 सितंबर तक खुली थी। उम्मीदवारों के लिए यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि पुनर्मूल्यांकन या यूजीसी नेट परिणामों की दोबारा जांच की अनुमति नहीं है।
UGC NET Result 2024: रिजल्ट वेबसाइट्स
यूजीसी नेट रिजल्ट एनटीए की इन वेबसाइटों पर जारी किया जाएगा।
- ugcnet.nta.ac.in,
- ugcnet.ntaonline.in,
- nta.ac.in.
Also read UGC NET 2024 Result: यूजीसी नेट के नतीजों में देरी से छात्र नाराज, पीएम मोदी को लिखा पत्र
UGC NET Result 2024: डाउनलोड का तरीका
- यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- अब रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- यूजीसी नेट 2024 परिणाम चेक करें और इसे सेव करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा