UGC NET June 2024: यूजीसी नेट री-एग्जाम इन चार परीक्षा केंद्रों पर कल होगा आयोजित, एडमिट कार्ड जारी
Saurabh Pandey | September 3, 2024 | 03:43 PM IST | 1 min read
यूजीसी नेट जून 2024 की पुन: परीक्षा के एडमिट कार्ड में व्यक्तिगत विवरण, चयनित विषय, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा समय और परीक्षा दिन के दिशानिर्देश सहित विस्तृत जानकारी दी गई है।
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा या यूजीसी नेट 2024 जून सत्र की पुन: परीक्षा कल यानी 4 सितंबर को आयोजित की जाएगी। यूजीसी नेट 2024 जून सत्र की पुन: परीक्षा उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और तमिलनाडु के चार परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
इससे पहले एनटीए ने रविवार 1 सितंबर को तकनीकी खराबी और भारी बारिश के कारण चार परीक्षा केंद्रों पर रद्द की गई परीक्षाओं के लिए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 जारी किया है। यूजीसी नेट जून सत्र की पुन: परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अब आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर उपलब्ध है।
यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करना होगा।
UGC NET June 2024 Re-exam: परीक्षा पैटर्न
यूजीसी नेट 2024 की दोबारा परीक्षा 4 सितंबर को दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि उनका परीक्षा शहर और रोल नंबर वही रहेगा। उन्हें अपने परीक्षा केंद्र के विवरण, पते, परीक्षा की तारीख और शिफ्ट समय को सत्यापित करना चाहिए, जिससे कि यह सुनिश्चित हो सके कि वे पुन: परीक्षा देने जा रहे हैं।
UGC NET June 2024: इन केंद्रों पर रद्द हुई थी परीक्षा
- डॉ.घनश्याम सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन, वाराणसी, उत्तर प्रदेश
- शंकरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, जयपुर, राजस्थान
- अमात्यस ग्लोबल आईटी सॉल्यूशन, जामनगर, गुजरात
- जैनी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, डिंडीगुल, तमिलनाडु
UGC NET June 2024: एडमिट कार्ड डाउनलोड की प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर यूजीसी नेट 2024 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- यूजीसी नेट लॉगिन पेज स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
- यूजीसी नेट जून पुन: परीक्षा का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- यूजीसी नेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार