UGC NET June 2026: यूजीसी नेट एप्लीकेशन फॉर्म कब आएगा? जानें लेटेस्ट अपडेट, अपेक्षित तिथि, आवेदन प्रोसेस
Santosh Kumar | April 18, 2026 | 05:47 PM IST | 2 mins read
यूजीसी नेट जून 2026 नोटिफिकेशन में परीक्षा तिथि, पात्रता मानदंड, पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न और महत्वपूर्ण निर्देशों से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
नई दिल्ली: यूजीसी नेट जून 2026 सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आधिकारिक नोटिफिकेशन अप्रैल के तीसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। यूजीसी नेट 2026 नोटिफिकेशन, ऑनलाइन आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। यूजीसी नेट एप्लीकेशन फॉर्म 2026 संबंधी विवरण इस लेख में दिए गए हैं।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
यूजीसी नेट जून 2026 नोटिफिकेशन में परीक्षा तिथि, पात्रता मानदंड, पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न और महत्वपूर्ण निर्देशों से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जाएगी। यूजीसी नेट जून 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।
UGC NET June 2026: यूजीसी नेट एप्लीकेशन फॉर्म 2026 फीस
सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क लगभग 1150 रुपये, ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस के लिए 600 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 325 रुपये रहने की संभावना है। यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा सीबीटी मोड में होगी।
यूजीसी नेट जून 2026 एप्लीकेशन फॉर्म लास्ट डेट का जिक्र एनटीए द्वारा यूजीसी नेट जून अधिसूचना में किया जाएगा। इसके बाद, करेक्शन विंडो ओपन की जाएगी, इस दौरान आवेदन में छोटी-मोटी गलतियों को ठीक किया जा सकेगा।
UGC NET Application Form 2026: यूजीसी नेट एग्जाम डेट 2026
यूजीसी नेट जून 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए, उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए (सामान्य/ओबीसी श्रेणियों के लिए न्यूनतम 55% अंक, और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के लिए 50% अंक)।
जेआरएफ के लिए आयु सीमा 30 वर्ष है (आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु में छूट के साथ), जबकि असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है। जिन उम्मीदवारों के पास पीएचडी डिग्री है, वे भी कुछ छूटों के लिए पात्र हो सकते हैं।
यूजीसी नेट जून 2026 की परीक्षा जून के अंतिम सप्ताह में विशेष रूप से 25 से 29 जून के बीच आयोजित होने की संभावना है। सफल उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के पदों के लिए पात्र होंगे।
अगली खबर
]NEET UG 2026: नीट एग्जाम के लिए स्क्राइब पंजीकरण विंडो ओपन, पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवार 21 अप्रैल तक भरें डिटेल्स
पीडबल्यूबीडी (बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति) श्रेणी के जो उम्मीदवार परीक्षा के दौरान स्क्राइब की सुविधा लेना चाहते हैं, वे अब अपने चुने हुए स्क्राइब का विवरण जमा कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल