Trusted Source Image

UGC NET June 2026 Answer Key: यूजीसी नेट जून आंसर की कब आएगी? आगे की प्रक्रिया और डाउनलोड चरण जानें

Abhay Pratap Singh | July 26, 2026 | 11:56 AM IST | 2 mins read

यूजीसी नेट प्रोविजनल आंसर की 2026 की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।

यूजीसी नेट परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूजीसी नेट परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से जून 2026 सेशन के लिए यूजीसी नेट (UGC NET) परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। परीक्षा एजेंसी एनटीए की आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार ugcnet.nta.nic.in पर जाकर यूजीसी नेट जून 2026 आंसर की जांच सकते हैं।

उम्मीदवारों को यूजीसी नेट जून प्रोविजनल आंसर की 2026 पर समय-सीमा के भीतर आपत्तियां उठाने का भी मौका दिया जाएगा। आपत्ति शुल्क के रूप में अभ्यर्थियों को प्रति प्रश्न 200 रुपये का भुगतान करना होगा। एनटीए उत्तर कुंजी के साथ इंडिविजुअल रिस्पॉन्स शीट, रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स और क्वेश्चन पेपर भी जारी करेगा।

UGC NET June 2026 Result Expected Date -

यूजीसी नेट आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा 22 से 30 जून तक और 5 जुलाई को 87 विषयों के लिए आयोजित की गई थी। एनटीए ने अभी तक उत्तर कुंजी और रिजल्ट जारी करने की तिथि की पुष्टि नहीं की है।

Also readUPSC CMS Admit Card 2026: यूपीएससी सीएमएस एडमिट कार्ड upsc.gov.in पर जारी, 2 अगस्त को परीक्षा

प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद यूजीसी नेट जून 2026 फाइनल आंसर की और रिजल्ट घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार उत्तर कुंजी की मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। यूजीसी नेट मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे, जबकि कोई नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।

एनटीए जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), पीएचडी (PhD) कोर्स में एडमिशन और असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर भर्ती के लिए यूजीसी नेट साल में दो बार आयोजित करता है। सामान्य उम्मीदवारों को परीक्षा में सफल होने के लिए न्यूनतम 40% और आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट को 35% अंक लाने होंगे। नवीनतम अपडेट के लिए nta.nic.in पर विजिट करें।

UGC NET June 2026 Provisional Answer Key: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:

  • यूजीसी नेट की वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • यूजीसी नेट जून 2026 प्रोविजनल आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • यूजीसी नेट आंसर की 2026 जांचें व संभावित अंकों की गणना करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications