UGC NET June 2024 Cancelled: यूजीसी नेट जून परीक्षा की शुचिता से समझौता; सीबीआई करेगी जांच
Santosh Kumar | June 19, 2024 | 10:53 PM IST | 2 mins read
जारी अधिसूचना में मंत्रालय ने कहा है कि उम्मीदवारों के लिए यूजीसी नेट जून 2024 की पुनः परीक्षा की तिथियां जल्द ही घोषित की जाएंगी।
नई दिल्ली: नीट परीक्षा 2024 में कथित अनियमितताओं के बाद अब 18 जून को आयोजित यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा को शिक्षा मंत्रालय ने रद्द कर दिया है। मंत्रालय ने भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (14सी) की राष्ट्रीय साइबर अपराध खतरा विश्लेषण इकाई से इनपुट मिलने के बाद विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट 2024) जून सत्र को रद्द करने का फैसला किया है। सरकार ने परीक्षा की शुचिता से समझौता होने की आशंका जताई है।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
जारी अधिसूचना में मंत्रालय ने कहा है कि उम्मीदवारों के लिए यूजीसी नेट 2024 की पुनः परीक्षा की तिथियां जल्द घोषित की जाएंगी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 83 विषयों और 9 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के लिए यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा आयोजित की थी।
मंत्रालय ने बताया, "19 जून, 2024 को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को गृह मंत्रालय के तहत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) की राष्ट्रीय साइबर अपराध खतरा विश्लेषण इकाई से परीक्षा पर कुछ इनपुट प्राप्त हुए थे। इन इनपुट से प्रथम दृष्टया संकेत मिलता है कि परीक्षा की सत्यनिष्ठा से समझौता किया गया है।"
Also read UGC NET 2024 Exam Analysis: यूजीसी नेट शिफ्ट 1, 2 परीक्षा विश्लेषण; कठिनाई स्तर आसान से मध्यम
इसमें आगे कहा गया है कि परीक्षा प्रक्रिया की उच्चतम पारदर्शिता और पवित्रता सुनिश्चित करने के लिए, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने यूजीसी-नेट जून 2024 परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया है। परीक्षा दोबारा से आयोजित की जाएगी, जिसकी जानकारी अलग से साझा की जाएगी।
साथ ही शिक्षा मंत्रालय ने मामले की गहन जांच के लिए केस को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया है। बता दें कि यूजीसी नेट असिस्टेंट प्रोफेसर, पीएचडी एडमिशन और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) प्रदान करने के लिए एक पात्रता परीक्षा है।
इससे पहले एनटीए द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी 2024) अनियमितताओं से ग्रस्त थी और सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को प्रभावित छात्रों के लिए फिर से 23 जून को परीक्षा आयोजित करने का निर्देश दिया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा