UGC NET December 2025: यूजीसी नेट दिसंबर आवेदन में कल से ugcnet.nta.nic.in पर करें सुधार, अंतिम तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | November 9, 2025 | 11:30 AM IST | 2 mins read
यूजीसी नेट दिसंबर 2025 करेक्शन विंडो तीन दिनों के लिए 12 नवंबर को रात 11:50 बजे तक सक्रिय रहेगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा 10 नवंबर से यूजीसी नेट दिसंबर 2025 (UGC NET Dec 2025) के लिए आवेदन सुधार विंडो ओपन की जाएगी। सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से यूजीसी नेट दिसंबर 2025 आवेदन में आवश्यक सुधार कर सकेंगे।
यूजीसी नेट दिसंबर 2025 एप्लीकेशन फॉर्म में कैंडिडेट को इस अवधि के दौरान अपनी जन्मतिथि, श्रेणी और माता-पिता के नाम बदलाव की अनुमति दी गई है। हालांकि, उम्मीदवारों को अपने नाम, जेंडर, फोटो, हस्ताक्षर, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, स्थाई व पत्राचार पता और परीक्षा शहर जैसे विवरण में सुधार की अनुमति नहीं है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “उम्मीदवारों को किसी भी कठिनाई से बचाने के लिए यह सुविधा केवल एक बार ही दी जाती है। इसलिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सावधानीपूर्वक सुधार करें, क्योंकि सुधार का कोई और अवसर नहीं मिलेगा।” यूजीसी नेट दिसंबर 2025 आवेदन सुधार विंडो 12 नवंबर तक खुली रहेगी।
परीक्षा एजेंसी एनटीए ने आगे बताया कि, “12 नवंबर, 2025 (रात 11:50 बजे) के बाद किसी भी परिस्थिति में कोई भी सुधार स्वीकार नहीं किया जाएगा। अतिरिक्त शुल्क (यदि लागू हो) संबंधित उम्मीदवार द्वारा केवल क्रेडिट/ डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ही भुगतान किया जाएगा।”
यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा 2025 31 दिसंबर से 7 जनवरी तक 85 विषयों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी। एनटीए जेआरएफ प्रदान करने और सहायक प्रोफेसर के रूप नियुक्ति और पीएचडी में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा आयोजित करता है।
यूजीसी नेट दिसंबर 2025 से संबंधित किसी भी स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार एनटीए हेल्पडेस्क से 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर लिख सकते हैं। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को यूजीसी नेट की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें