UGC NET Answer Key 2024: यूजीसी नेट आंसर की 27 अगस्त से 4 सितंबर के लिए जल्द ugcnet.nta.ac.in पर होगी जारी
Saurabh Pandey | September 10, 2024 | 06:17 PM IST | 2 mins read
एनटीए ने 21, 22 और 23 अगस्त, 2024 परीक्षा तिथियों के लिए प्रोविजनल आंसर की पहले ही जारी कर दी है। इसके साथ ही आंसर की के खिलाफ आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 9 सितंबर, 2024 भी निकल चुकी है।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा जल्द ही 24 अगस्त से 4 सिंतबर तक आयोजित यूजीसी नेट की प्रोविजनल आंसर की जारी किए जाने की उम्मीद है। एनटीए ने इससे पहले 21, 22 और 23 अगस्त को आयोजित परीक्षाओं के लिए आंसर की उम्मीदवारों की रिकॉर्ड की गई प्रतिक्रियाओं के साथ जारी कर दी है। परीक्षा एजेंसी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर शेष पेपरों के लिए आंसर की भी जारी करेगी।
एनटीए ने 21, 22 और 23 अगस्त, 2024 परीक्षा तिथियों के लिए प्रोविजनल आंसर की पहले ही जारी कर दी है। इसके साथ ही आंसर की के खिलाफ आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 9 सितंबर, 2024 भी निकल चुकी है।
सभी उम्मीदवार जो कुंजी में उत्तरों से संतुष्ट नहीं हैं, वे परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर निर्धारित प्रारूप में इसे चुनौती दे सकते हैं। हालांकि, उम्मीदवारों को डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन मोड में प्रति प्रश्न 200 रुपये का भुगतान करना होगा।
यूजीसी नेट जून परीक्षा 2024 21 अगस्त से 4 सितंबर, 2024 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की गई थी।
UGC NET Answer Key: आंसर की डिटेल
यूजीसी नेट 2024 उत्तर कुंजी में परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्नों के सही उत्तर हैं। यूजीसी नेट उत्तर कुंजी पर मौजूद विवरण निम्नलिखित हैं-
- परीक्षा तिथि
- परीक्षा पाली
- परीक्षा विषय का नाम और कोड
- प्रश्न आईडी
- सही विकल्प आईडी
UGC NET Answer Key 2024: आंसर की डाउनलोड का तरीका
- यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर यूजीसी नेट उत्तर कुंजी 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपकी उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- अब उत्तर कुंजी चेक और पेज डाउनलोड करें।
- यूजीसी नेट उत्तर कुंजी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल