UGC NET Admit Card 2024: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड दिसंबर सत्र के लिए जल्द होंगे जारी, 3 जनवरी से एग्जाम
Santosh Kumar | December 28, 2024 | 06:12 PM IST | 1 min read
यूजीसी नेट 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर अपना आवेदन नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द ही यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (यूजीसी नेट) 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। यूजीसी नेट 2024 दिसंबर सत्र की परीक्षा 3 से 16 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। एनटीए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 जारी होने के बाद इसे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से डाउनलोड किया जा सकेगा।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
यूजीसी नेट 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना आवेदन नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप पहले ही जारी कर दी गई है।
यूजीसी नेट हॉल टिकट 2024 के साथ पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी जैसे मूल पहचान प्रमाण ले जाना आवश्यक है। एनटीए इस बार 2 अतिरिक्त विषयों के लिए परीक्षा आयोजित करेगा।
UGC NET December 2024: यूजीसी नेट एग्जाम टाइमिंग
एनटीए यूजीसी नेट 2024 दिसंबर परीक्षा दो पालियों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। यूजीसी नेट 2024 परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
एनटीए ने 19 नवंबर को यूजीसी नेट दिसंबर 2024 का नोटिफिकेशन जारी किया था। उम्मीदवार यूजीसी नेट 2024 के लिए 11 दिसंबर तक आवेदन कर सकते थे। आवेदन में सुधार के लिए विंडो 13-14 दिसंबर को खुली थी।
UGC NET Admit Card 2024: यूजीसी नेट एग्जाम पैटर्न 2024
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में यूजीसी नेट परीक्षा पैटर्न 2024 की जांच कर सकते हैं-
|
पेपर |
पेपर 1 |
पेपर 2 |
|---|---|---|
|
विषय |
सामान्य |
आवेदक के द्वारा चुना गया विषय |
|
प्रश्नों की संख्या |
50 |
100 |
|
कुल अंक |
100 |
200 |
|
समय अवधि |
3 घंटे |
|
|
परीक्षा का माध्यम |
ऑनलाइन |
|
|
निगेटिव मार्किंग |
गलत उत्तर के लिए नंबर नहीं काटे जाएंगे। |
|
अगली खबर
]JEE Advanced 2025: आईआईटी बॉम्बे के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने मार्क्स चाहिए? जानें कटऑफ, पात्रता
एनआईआरएफ रैंकिंग में इंजीनियरिंग के लिए तीसरे स्थान पर रहने वाला आईआईटी बॉम्बे ज्यादातर छात्रों की पहली पसंद बना हुआ है। आईआईटी बॉम्बे के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने मार्क्स चाहिए? इस लेख में इसकी जानकारी दी गई है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी