Santosh Kumar | December 24, 2024 | 02:21 PM IST | 2 mins read
यूजीसी नेट 2024 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।

नई दिल्ली: यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा यूजीसी नेट 2024 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। पंजीकृत उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के माध्यम से यूजीसी नेट दिसंबर सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने यूजीसी नेट 2024 दिसंबर एग्जाम शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया है।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
यूजीसी नेट 2024 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। शेड्यूल के अनुसार, यूजीसी नेट परीक्षा 2024 3 से 16 जनवरी के बीच आयोजित की जाएगी।
यूजीसी नेट 2024 परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा 85 विषयों के लिए ओएमआर (पेन और पेपर) मोड में होगी। एनटीए इस बार 2 अतिरिक्त विषयों के लिए परीक्षा आयोजित करेगा।
एनटीए उम्मीदवारों को उनके आवंटित परीक्षा केंद्र के बारे में यूजीसी नेट सिटी स्लिप के माध्यम से सूचित करता है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 परीक्षा सिटी स्लिप से अलग है।
पिछले रुझानों के अनुसार, एनटीए आमतौर पर परीक्षा से कुछ दिन पहले यूजीसी नेट एडमिट कार्ड जारी करता है। इस बार भी यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 परीक्षा से कुछ दिन पहले पोर्टल पर जारी किया जाएगा।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से UGC NET 2024 City Intimation Slip डाउनलोड कर सकते हैं-
एनटीए ने 19 नवंबर को यूजीसी नेट दिसंबर 2024 का नोटिफिकेशन जारी किया था। उम्मीदवार यूजीसी नेट 2024 के लिए 11 दिसंबर तक आवेदन कर सकते थे। आवेदन में सुधार के लिए विंडो 13-14 दिसंबर को खुली थी।
उम्मीदवारों के मन में अक्सर यह सवाल होता है कि आईआईटी दिल्ली में प्रवेश पाने के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने अंक चाहिए। इस लेख में आईआईटी दिल्ली कटऑफ और पात्रता के बारे में जानकारी दी गई है।
Santosh Kumar