UGC NET 2024 Rescheduled: 15 जनवरी की स्थगित यूजीसी नेट परीक्षा की नई तिथि जारी, दो दिन में होगा एग्जाम
Santosh Kumar | January 14, 2025 | 06:38 PM IST | 2 mins read
एनटीए 15 जनवरी की स्थगित की गई यूजीसी नेट 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द जारी करेगा।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 15 जनवरी की स्थगित हुई यूजीसी नेट परीक्षा की नई तिथि जारी कर दी है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार एनटीए अब 15 जनवरी की यूजीसी नेट 2024 परीक्षा 21 और 27 जनवरी को आयोजित करेगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के जरिए जारी नोटिस चेक कर सकते हैं। यूजीसी नेट पुनर्निर्धारित परीक्षा एक पाली में आयोजित की जाएगी।
एनटीए ने 13 जनवरी को घोषणा की थी कि 15 जनवरी को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा पोंगल, मकर संक्रांति और अन्य त्योहारों के चलते स्थगित कर दी गई है। एजेंसी को इन त्योहारों के मद्देनजर परीक्षा स्थगित करने की मांग मिली थी।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा 21 जनवरी को सुबह की पाली में सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक तथा 27 जनवरी को शाम की पाली में दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक होगी। विषयों का विवरण नोटिस में देखा जा सकता है।
UGC NET Admit Card 2024: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड जल्द
बता दें कि 16 जनवरी को होने वाली यूजीसी नेट 2024 परीक्षा तय शेड्यूल के अनुसार ही आयोजित की जाएगी। एनटीए 15 जनवरी को स्थगित की गई यूजीसी नेट 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी अलग से जारी करेगा।
यूजीसी नेट 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। एनटीए ने परीक्षा के लिए यूजीसी नेट सिटी स्लिप 2024 पहले ही जारी की है।
Also read UGC NET 2024 Postponed: 15 जनवरी को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा स्थगित, अधिसूचना जारी, जानें वजह
NTA UGC NET 2024 Admit Card : यूजीसी नेट एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार पुनर्निर्धारित परीक्षा के लिए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड जारी होने के बाद नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, UGC NET Admit Card 2024 Link पर क्लिक करें
- लॉगिन क्रेडेंशियल आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- दर्ज विवरण की जांच करें और प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
यूजीसी नेट 2024 परीक्षा 85 विषयों के लिए देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। उम्मीदवार परीक्षा से संबंधित सहायता के लिए हेल्पलाइन 011-40759000 पर संपर्क या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
अगली खबर
]Bomb Threat: दिल्ली पुलिस ने स्कूल में बम की धमकी देने के आरोपी का संबंध राजनीतिक रूप से संबद्ध एनजीओ से जोड़ा
अधिकारी ने बताया कि इस एनजीओ ने संसद हमले के दोषी अफजल गुरु का समर्थन किया था। विशेष पुलिस आयुक्त ने कहा, "हम ईमेल पर नजर रख रहे थे, लेकिन वीपीएन की वजह से स्रोत का पता लगाना मुश्किल था।"
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें