UGC NET Admit Card 2024: यूजीसी नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप, एडमिट कार्ड इस सप्ताह होगा जारी, एग्जाम शेड्यूल जानें
Santosh Kumar | August 12, 2024 | 05:47 PM IST | 2 mins read
यूजीसी नेट सिटी स्लिप, हॉल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (यूजीसी नेट) 2024 परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड इस सप्ताह जारी किया जाएगा। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक घोषणा के बाद, यूजीसी नेट 2024 सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड को ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
यूजीसी नेट सिटी स्लिप, हॉल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा के लिए 9 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। यूजीसी नेट 2024 जून सत्र की परीक्षा 21 अगस्त से 4 सितंबर 2024 तक आयोजित की जाएगी।
UGC NET Admit Card 2024: दो शिफ्ट में परीक्षा
यूजीसी नेट 2024 जून सत्र की परीक्षा 83 विषयों के लिए दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। एक शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। अभ्यर्थी सभी विषयों की परीक्षा के लिए जारी शेड्यूल देख सकते हैं।
यूजीसी नेट 2024 एडमिट कार्ड परीक्षा से 2-3 दिन पहले एनटीए द्वारा जारी किया जा सकता है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। इससे पहले यूजीसी नेट परीक्षा 18 जून को आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक के संदेह के कारण परीक्षा 19 जून को रद्द कर दी गई थी।
UGC NET Admit Card 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से UGC NET Admit Card 2024 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, UGC NET Admit Card 2024 Link पर क्लिक करें
- स्क्रीन पर लॉगिन विंडो दिखाई देगी।
- लॉगिन क्रेडेंशियल आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- UGC NET 2024 परीक्षा सिटी स्लिप आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
जारी नोटिस के अनुसार, यदि किसी उम्मीदवार को UGC NET Admit Card 2024 डाउनलोड/जांच करने में कठिनाई होती है, तो वह 011-40759000 पर संपर्क कर सकता है या ugcnet@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें