IGNOU Four Year UG Programme: यूजीसी अध्यक्ष ने इग्नू के चार वर्षीय यूजी कार्यक्रमों का किया शुभारंभ
Abhay Pratap Singh | January 10, 2024 | 05:31 PM IST | 1 min read
यूजीसी अध्यक्ष प्रोफेसर एम. जगदीश कुमार ने इग्नू के 4 वर्षीय यूजी कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।
नई दिल्ली: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष प्रोफेसर एम. जगदीश कुमार ने 10 जनवरी को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय (इग्नू) के चार वर्षीय यूजी कार्यक्रम का शुभारंभ जी-20 प्रेसीडेंसी और भारत की वैश्विक नेतृत्व भूमिका पर राष्ट्रीय सेमिनार में किया। यूजीसी अध्यक्ष इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
सोशल साइट ‘एक्स’ पर प्रो. एम. जगदीश कुमार ने लिखा कि “आज, मुझे विभिन्न विषयों में इग्नू के चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (एफवाईयूपी) को लॉन्च करते हुए खुशी हो रही है। FYUP भारतीय उच्च शिक्षा में एक आवश्यक सुधार है। देशभर के छात्रों को इग्नू के एफवाईयूपी में नामांकन का अवसर मिलेगा।”
यूजीसी अध्यक्ष ने आगे लिखा कि “इग्नू के कई कोर्स SWAYAM पर भी उपलब्ध हैं। कोई छात्र इन पाठ्यक्रमों को अपने नियमित कार्यक्रम के हिस्से के रूप में लेना चाहता हो या अपने प्राथमिक अनुशासन से भिन्न विषय में एक साथ यूजी डिग्री करना चाहता हो तो यह छात्रों के लिए पर्याप्त अवसर है। चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम शुरू करने के लिए इग्नू को बधाई।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल