UDISE Report: वर्ष 2024-25 में पहली बार स्कूल शिक्षकों की संख्या 1 करोड़ के पार, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट
Santosh Kumar | August 28, 2025 | 07:29 PM IST | 1 min read
रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘एकल शिक्षक वाले स्कूलों की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में आलोच्य वर्ष में लगभग 6% की कमी आई है।
नई दिल्ली: शिक्षा मंत्रालय के यूडीआईएसई आंकड़ों से पता चलता है कि पहली बार 2024-25 के दौरान देशभर में स्कूल शिक्षकों की कुल संख्या एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गई। शिक्षा के लिए एकीकृत जिला सूचना प्रणाली (यूडीआईएसई) प्लस स्कूली शिक्षा संबंधी आंकड़ा एकत्र करने वाला एक मंच है।
रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘शिक्षकों की संख्या में वृद्धि छात्र-शिक्षक अनुपात में सुधार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने और शिक्षकों की उपलब्धता में क्षेत्रीय असमानताओं को दूर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।’’
इस साल शिक्षकों की संख्या 6.7% बढ़ी
2022-23 की तुलना में इस साल शिक्षकों की संख्या 6.7% बढ़ी है। आधारभूत स्तर पर विद्यार्थी-शिक्षक अनुपात 10, प्राथमिक में 13, मध्य में 17 और माध्यमिक स्तर पर 21 है। यह एनईपी द्वारा सुझाए गए 1:30 अनुपात से कहीं बेहतर है।
2024-25 में बच्चों के स्कूल छोड़ने की दर में पिछले दो वर्षों की तुलना में बड़ी कमी आई है। प्राथमिक स्तर पर यह दर 3.7% से घटकर 2.3%, माध्यमिक स्तर पर 5.2% से घटकर 3.5% और माध्यमिक स्तर पर 10.9% से घटकर 8.2% हो गई है।
2024-25 में स्कूल छोड़ने की रोकथाम में सुधार
वर्ष 2024-25 में सभी स्तरों पर स्कूल छोड़ने की रोकथाम में सुधार हुआ है। पिछले वर्ष की तुलना में दरें बढ़ी हैं: बेसिक स्तर पर 98.0% से बढ़कर 98.9%, प्राथमिक स्तर पर 85.4% से बढ़कर 92.4% और माध्यमिक स्तर पर 78.0% से बढ़कर 82.8% हो गई हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘एकल शिक्षक वाले स्कूलों की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में आलोच्य वर्ष में लगभग 6% की कमी आई है। शून्य नामांकन वाले स्कूलों की संख्या में लगभग 38 प्रतिशत की भारी गिरावट देखी गई है।’’
अगली खबर
]Govt Survey: एक तिहाई स्कूली बच्चे लेते हैं निजी कोचिंग, शहरों में यह प्रवृत्ति अधिक, सरकारी सर्वे में खुलासा
सर्वेक्षण के अनुसार, पूरे भारत में शिक्षा प्रदान करने में सरकारी स्कूल अहम भूमिका निभाते हैं और अभी भी स्कूलों में नामांकित कुल छात्रों में से 55.9 प्रतिशत छात्र सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार