UCO Bank LBO Admit Card 2025: यूको बैंक एलबीओ एडमिट कार्ड ucobank.com पर जारी, 24 फरवरी को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | February 19, 2025 | 08:34 AM IST | 2 mins read
यूको बैंक एलबीओ एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 18 फरवरी से 24 फरवरी तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा।
नई दिल्ली: यूको बैंक ने स्थानीय बैंक अधिकारी (LBO) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार यूको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट ucobank.com पर जाकर यूको बैंक एलबीओ एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। यूको बैंक एलबीओ परीक्षा 24 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
यूको बैंक एलबीओ हाल टिकट 2025 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एलबीओ एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 18 फरवरी से 24 फरवरी तक उपलब्ध रहेगा। लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।
नोटिस में कहा गया कि, “परीक्षा कॉल लेटर डाउनलोड करने का लिंक बैंक की वेबसाइट www.ucobank.com के करियर पेज पर भर्ती अवसर अनुभाग के अंतर्गत उपलब्ध कराया गया है। परीक्षा तिथि या अन्य विवरण में कोई भी बदलाव बैंक की वेबसाइट पर अपडेट किया जाएगा। उम्मीदवारों को नियमित रूप से बैंक की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।”
Also read SBI PO 2025 Exam Date: एसबीआई पीओ एग्जाम डेट घोषित, 8, 16 और 24 मार्च को होगी प्रारंभिक परीक्षा
यूको बैंक एलबीओ एग्जाम 2025 में रीजनिंग एंड कंप्यूटर एप्टीट्यूड, जनरल/ इकोनॉमी/ बैंकिंग अवेयरनेस, इंग्लिश लैंग्वेज एंड डेटा एनालिसिस & इंटरप्रिटेशन सेक्शन को शामिल किया गया है। पेपर में अधिकतम 200 अंकों के लिए कुल 155 प्रश्न पूछे जाएंगे। एलबीओ परीक्षा की अवधि 3 घंटे यानी 180 निर्धारित की गई है।
परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक काटा जाएगा। यूको बैंक इस भर्ती अभियान के तहत 250 एलबीओ के पदों को भरेगा। अधिक संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार यूको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
UCO Bank LBO Admit Card 2025 Download: डाउनलोड करें?
उम्मीदवार www.ucobank.com पर विजिट करें। इसके बाद, Career’ टैब फिर ‘Recruitment Opportunity’ पर क्लिक करें। अब, पेज को स्क्रॉल करें और डाउनलोड एलबीओ कॉल लेटर लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन विंडों में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें। एलबीओ कॉल लेटर जांचें और इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल