UCEED Counselling 2024: यूसीड काउंसलिंग राउंड 1 सीट स्वीकृति का आज आखिरी दिन, जानें प्रक्रिया, फीस
Santosh Kumar | April 18, 2024 | 08:38 AM IST | 2 mins read
आईआईटी बॉम्बे ने कहा कि जिन लोगों को सीट आवंटित की गई है, सीट स्वीकृति शुल्क के भुगतान के बाद, उम्मीदवार के लॉगिन में एक अनंतिम सीट आवंटन पत्र डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी बॉम्बे) द्वारा यूसीईईडी काउंसलिंग राउंड 1 के लिए सीट स्वीकृति और भुगतान विंडो आज यानी 18 अप्रैल को बंद कर दी जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक बैचलर ऑफ डिजाइन में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे सीट स्वीकृति और शुल्क जमा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर जा सकते हैं।
छात्रों को आवंटित सीट स्वीकार करने के लिए स्वीकृति शुल्क के रूप में 60,000 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं आरक्षित एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 15,000 रुपये शुल्क देना होगा।
इसके अलावा, जो लोग निकासी विकल्प के लिए आवेदन करेंगे उन्हें 55,000 रुपये का रिफंड मिलेगा। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के छात्रों को 10,000 रुपये का रिफंड मिलेगा। सीट वापस लेने या आवंटन प्रक्रिया से बाहर निकलने की विंडो 19 से 30 अप्रैल शाम 6 बजे तक खुली रहेगी।
UCEED Counselling 2024: फ्रीज या फ्लोट चुनने का विकल्प
यूसीईईडी 2024 परिणामों के आधार पर बॉम्बे, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद और रूड़की में आईआईटी और आईआईआईटीडीएम जबलपुर में बैचलर ऑफ डिजाइन में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जा रही है।
काउंसलिंग प्रक्रिया में सीटें आवंटित छात्र 'फ्रीज' या 'फ्लोट' विकल्प चुन सकते हैं। 'फ्रीज' विकल्प चुनने वाले अगले राउंड में प्रवेश नहीं कर पाएंगे, जबकि 'फ्लोट' विकल्प चुनने वाले उम्मीदवार अगले राउंड में बेहतर सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Also read UCEED Result 2024: यूसीईईडी परिणाम uceed.iitb.ac.in पर जारी, आसान स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट
UCEED 2024: यूसीड काउंसलिंग फीस ऐसे जमा करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आसानी से यूसीईईडी काउंसलिंग 2024 शुल्क जमा कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, Payment विकल्प के सामने Click Here पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर पंजीकृत ईमेल आईडी, पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- सीट आवंटित लिंक पर क्लिक करके जरूरी विवरण दर्ज करें।
- स्वीकृति शुल्क का भुगतान करें और पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
आईआईटी बॉम्बे ने कहा कि जिन लोगों को सीट आवंटित की गई है, सीट स्वीकृति शुल्क के भुगतान के बाद, उम्मीदवार के लॉगिन में एक अनंतिम सीट आवंटन पत्र डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा। राउंड 2 के लिए सीट आवंटन की अनंतिम सूची 10 मई को जारी की जाएगी।
अगली खबर
]Punjab Board 10th Result 2024: पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज होगा जारी, pseb.ac.in पर देख सकेंगे परिणाम
रिजल्ट पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जारी किया जाएगा। पीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा