Skill India: ‘स्किल इंडिया’ के नारे को फलीभूत करने के लिए युवाओं में कौशल विकास जरूरी - जयंत चौधरी
Press Trust of India | July 13, 2025 | 10:48 AM IST | 1 min read
उत्तर प्रदेश को आईटीआई कॉलेजों का हब बनाना है, क्योंकि अब देश के युवाओं में रोजगार परक शिक्षा प्राप्त करने की होड़ मची है।
कुशीनगर: केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए “स्किल इंडिया” के नारे को फलीभूत करने के लिए देश के युवाओं में कौशल का विकास करना जरूरी है। केंद्रीय मंत्री चौधरी ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही।
उन्होंने आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) को पुनर्जीवित करने पर बल देते हुए कहा कि देश के जिन निजी आईटीआई कॉलेजों में सीटें नहीं भर रही थीं, उनके यहां युवाओं में कौशल विकास ठप था, लिहाजा ऐसे कॉलेजों की साढ़े चार लाख सीटों को एक साथ खत्म किया गया। इससे राजकीय आईटीआई कॉलेजों में 10 फीसद सीटें बढ़ गई हैं।
चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश को आईटीआई कॉलेजों का हब बनाना है, क्योंकि अब देश के युवाओं में रोजगार परक शिक्षा प्राप्त करने की होड़ मची है, जिसके लिए आईटीआई के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। देश के युवाओं में राजकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए भी होड़ मची है।
उन्होंने कहा कि आईटीआई प्रमाणपत्र धारक हर युवा को एक अच्छी नौकरी मिले, इसके लिए सरकार प्रयास कर रही है। एक सवाल के जवाब में चौधरी ने कहा कि देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने नक्सली हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एएसआई सत्यवान सिंह के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस शहादत को भुलाया नहीं जा सकता।
कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के रामपुर सोहरौना निवासी एएसआई सत्यवान सिंह 13 जून शनिवार को झारखंड में हुए नक्सली हमले में शहीद हो गए थे। चौधरी समेत कई अन्य नेताओं ने शहीद सत्यवान सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम