Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच जारी
Press Trust of India | December 13, 2024 | 10:24 AM IST | 1 min read
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक सप्ताह के भीतर स्कूलों को बम से उड़ाने की दूसरी धमकी मिलने पर चिंता व्यक्त की है।
नई दिल्ली: दिल्ली के तीन स्कूलों को आज यानी शुक्रवार सुबह (13 दिसंबर) को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला। जिसके बाद विभिन्न एजेंसियों ने स्कूल परिसर की तलाशी शुरू कर दी। इससे पहले, 9 दिसंबर को दिल्ली के कम से कम 44 स्कूलों को इसी प्रकार के ईमेल प्राप्त हुए थे।
पुलिस ने गहन जांच के बाद उन धमकियों को अफवाह बताया था। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें पश्चिम विहार के भटनागर इंटरनेशनल स्कूल से तड़के 4:21 बजे, श्री निवास पुरी के केम्ब्रिज स्कूल से सुबह 6:23 बजे और ईस्ट ऑफ कैलाश के डीपीएस अमर कॉलोनी से सुबह 6:35 बजे फोन (धमकी भरे ई-मेल के संबंध में) आया।’’
उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग, पुलिस और बम निरोधक टीम श्वान दस्तों के साथ स्कूलों में पहुंच गई हैं और जांच कर रही हैं। स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों को संदेश भेजकर बच्चों को स्कूल नहीं भेजने का आग्रह किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
वहीं, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक सप्ताह के भीतर दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की दूसरी धमकी मिलने पर चिंता व्यक्त की है। केजरीवाल ने बच्चों और उनकी पढ़ाई पर पड़ने वाले प्रभाव पर भी सवाल उठाया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल