Tamil Nadu 11th Result 2024: तमिलनाडु कक्षा 11वीं परिणाम tnresults.nic.in पर जारी, 90.93% छात्र हुए उत्तीर्ण
Abhay Pratap Singh | May 14, 2024 | 10:00 AM IST | 2 mins read
टीएन एचएसई +1 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: सरकारी परीक्षा निदेशालय, तमिलनाडु द्वारा आज यानी 14 मई को टीएन कक्षा 11वीं का परिणाम 2024 घोषित कर दिया गया है। तमिलनाडु उच्चतर माध्यमिक प्रथम वर्ष परीक्षा 2024 में शामिल छात्र ऑफिशियल वेबसाइट tnresults.nic.in पर जाकर 26 मई से मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
टीएन एचएसई +1 मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रिजल्ट विंडो में अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करना होगा। ऑनलाइन टीएन एचएसई प्रथम वर्ष परिणाम 2024 में छात्र प्राप्त अंक और पर्सनल डिटेल सहित अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं। छात्र अपनी ओरिजनल मार्कशीट कुछ दिनों बाद संबंधित स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं।
तमिलनाडु कक्षा 11वीं रिजल्ट में कुल 90.93 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। जिनमें से टीएन कक्षा 11वीं परीक्षा 2024 में कुल 86.99% लड़के और 94.36% लड़कियां पास हुई हैं। इसके अलावा, सरकारी स्कूलों का उत्तीर्ण प्रतिशत 84.97%, प्राइवेट स्कूलों का पास प्रतिशत 97.69% और मान्यता प्राप्त विद्यालयों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.20% दर्ज किया गया है।
Also readCBSE Class 10 Result 2024 (Out) Live: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2024 @cbseresults.nic.in पर जारी, 93.60% छात्र पास
टीएन 11वीं कक्षा परीक्षा 2024 में कुल 7,06,413 उत्तीर्ण हुए हैं। जिनमें से 3,91,968 लड़कियां और 3,14,444 लड़के शामिल हैं। इस वर्ष टीएम 11वीं परिणाम 2024 में लड़कों की तुलना में लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। तमिलनाडु 11वीं रिजल्ट 2024 में थिरुपुर जिला 96.38% के साथ टॉप पर रहा, जबकि रानीपेट्टई जिला में 82.58% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।
Tamil Nadu 11th Result 2024: रिजल्ट कैसे जांचें?
तमिलनाडु कक्षा 11वीं का परिणाम 2024 छात्र निम्नलिखित चरणों का पालन करके जांच जा सकते हैं:
- छात्र ऑफिशियल वेबसाइट tnresults.nic.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर, ‘HSE +1 Result 2024’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब, लॉगिन विंडो में रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
- इसके बाद नीचे दिए गए ‘Get Marks’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
- HSE 11th Result 2024 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- टीएन कक्षा 11वीं परिणाम 2024 स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए छात्र प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम