SLAT Admit Card 2024: सिंबायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने चरण-2 के लिए एसएलएटी 2024 एडमिट कार्ड किया जारी
Abhay Pratap Singh | April 30, 2024 | 02:37 PM IST | 2 mins read
एसएलएटी टेस्ट-2 एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को एसएलएटी एग्जाम आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: सिंबायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (एसआईयू) ने ऑनलाइन मोड में टेस्ट-2 के लिए आज यानी 30 अप्रैल को एसएलएटी 2024 एडमिट कार्ड जारी कर दिया। चरण-2 के लिए एसएलएटी एडमिट कार्ड 2024 कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट set-test.org के माध्यम से देख सकते हैं।
टेस्ट-2 के लिए एसएलएटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने वाले अभ्यर्थियों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एसएलएटी परीक्षा आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। एसएलएटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एसएलएटी हाल टिकट एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है।
एसएलएटी टेस्ट-2 2024 का आयोजन 11 मई को किया जाएगा। वहीं, इससे पहले एसएलएटी टेस्ट-1 2024 परीक्षा 5 मई को आयोजित होगी। सिंबायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा एसएलएटी टेस्ट-1 2024 के लिए एडमिट कार्ड 25 अप्रैल को जारी कर दिया गया है।
नोटिस के अनुसार, “परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को सरकारी आईडी प्रमाण पत्र के साथ एसएलएटी 2024 एडमिट कार्ड का रंगीन प्रिंटआउट परीक्षा केंद्र पर लाना अनिवार्य है। एसएलएटी प्रवेश पत्र और पहचान पत्र के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।”
SLAT 2024 एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का नाम, जन्मतिथि, कैटेगरी, माता-पिता का नाम, रोल नंबर, एसएलएटी आवेदन संख्या, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, परीक्षा तिथि और समय सहित परीक्षा दिशानिर्देश दिया गया है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर अधिसूचना देख सकते हैं।
SLAT Exam 2024: परीक्षा पैटर्न
एसएलएटी परीक्षा 60 मिनट यानी एक घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। एसएलएटी पेपर में कुल 60 प्रश्न होंगे। प्रश्नपत्र में पांच सेक्शन लीगल रिजनिंग, लॉजिकल रिजनिंग, इंग्लिश, जनरल नॉलेज और एनालिटिकल रिजनिंग सब्जेक्ट से प्रश्न पूछे जाएंगे।
SLAT 2024 Admit Card for Test 2: डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके टेस्ट 2 के लिए एसएलएटी हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट set-test.org पर विजिट करें।
- होमपेज पर, “SET टेस्ट 1 & 2 एडमिट कार्ड” डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- अब, दिए गए बॉक्स में एसएलएटी परीक्षा आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- इसके बाद उम्मीदवार “लॉगिन” बटन पर क्लिक करें।
- टेस्ट-2 के लिए SLAT 2024 हॉल टिकट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसे जांचें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
- हॉल टिकट का रंगीन प्रिंटआउट डाउनलोड करें।
Symbiosis Law Schools: एलएलबी प्रोग्राम
एसएलएटी 2024 के माध्यम से उम्मीदवार भारत के चार सिंबायोसिस लॉ स्कूलों के 5-वर्षीय इंटीग्रेटेड एलएलबी प्रोग्राम में प्रवेश ले सकेंगे। वहीं, पुणे, नोएडा, नागपुर और हैदराबाद स्थित सिंबायोसिस लॉ स्कूल में बीए एलएलबी (ऑनर्स) और बीबीए एलएलबी (ऑनर्स) कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल