SWAYAM July 2026: स्वयं जुलाई सेमेस्टर एग्जाम रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 5 नवंबर तक बढ़ी, संशोधित शेड्यूल जानें

Abhay Pratap Singh | November 1, 2026 | 10:55 AM IST | 2 mins read

कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में स्वयं जुलाई 2026 सेमेस्टर परीक्षा 8, 9, 10, 11 और 12 दिसंबर को प्रत्येक दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

एनटीए स्वयं जुलाई 2026 सेमेस्टर एप्लीकेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 9 अक्टूबर से शुरू है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) जुलाई 2026 सेमेस्टर परीक्षा के पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/swayam/ पर जाकर अंतिम तिथि 5 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं।

स्वयं जुलाई 2026 सेमेस्टर में 662 पाठ्यक्रमों में से किसी एक में दाखिला लेने वाले छात्र उस कोर्स की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। एनटीए द्वारा आयोजित टर्म-एंड रिटन टेस्ट में और इंटरनल असेसमेंट में 40-40% अंक प्राप्त करने वाले कैंडिडेट प्रमाणपत्र और क्रेडिट ट्रांसफर के लिए पात्र होंगे।  छात्र प्रत्येक शिफ्ट में केवल एक ही पाठ्यक्रम चुन सकते हैं।

एनटीए स्वयं रजिस्ट्रेशन फीस 2026 के रूप में अनारक्षित कैंडिडेट को एक कोर्स के लिए 750 रुपये और प्रत्येक अतिरिक्त कोर्स के लिए 600 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, जनरल-ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी-एनसीएल/ एससी/ एसटी/ दिव्यांग व्यक्तियों को एक पाठ्यक्रम के लिए 400 रुपये तथा प्रत्येक अतिरिक्त कोर्स के लिए 400 रुपये देना होगा।

SWAYAM July 2026 Application Form: परीक्षा तिथि

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर से शुरू है। कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में स्वयं जुलाई 2026 सेमेस्टर परीक्षा 8, 9, 10, 11 और 12 दिसंबर को प्रत्येक दिन दो पालियों में 3-3 घंटे की अवधि में आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को एनटीए पोर्टल www.nta.ac.in या exams.nta.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।

Also read HBSE Board Exam 2027: हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाओं के लिए आवेदन शुरू, अब UDISE कोड भरना भी अनिवार्य

SWAYAM July 2026 Semester Exam Revised Date: संशोधित कार्यक्रम

नीचे सारणी में उम्मीदवार स्वयं जुलाई 2026 सेमेस्टर रिवाइज्ड शेड्यूल जांच सकते हैं:

विवरण पहले अंतिम तिथि संशोधित अंतिम तिथि

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करना

09 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026

(रात 11:50 बजे तक)

09 अक्टूबर से 05 नवंबर 2026

(रात 11:50 बजे तक)

शुल्क का सफलतापूर्वक भुगतान

01 नवंबर 2026

(रात 11:50 बजे तक)

05 नवंबर 2026

(रात 11:50 बजे तक)

आवेदन विवरण में सुधार

02 नवंबर से 03 नवंबर 2026

(रात 11:50 बजे तक)

06 नवंबर से 07 नवंबर 2026

(रात 11:50 बजे तक)




नोटिस के अनुसार, “उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे सुधार बहुत सावधानी से करें, क्योंकि सुधार अवधि के बाद उन्हें करेक्शन का कोई और मौका नहीं दिया जाएगा। यदि किसी उम्मीदवार को SWAYAM 2026 जुलाई सेमेस्टर के लिए आवेदन में कोई कठिनाई आती है, तो 011-40759000 पर या swayam@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]