SWAYAM July 2026 Correction: स्वयं जुलाई सेमेस्टर फॉर्म में सुधार प्रक्रिया आज से शुरू, फील्ड और चरण जानें
Abhay Pratap Singh | November 6, 2026 | 03:28 PM IST | 2 mins read
स्वयं जुलाई 2026 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने आज से स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) जुलाई 2026 सेमेस्टर एग्जाम के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदक आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/swayam/ पर जाकर 6 नवंबर से 7 नवंबर, 2026 (रात 11:50 बजे) तक आवश्यक संशोधन कर सकते हैं।
स्वयं जुलाई 2026 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को मोबाइल नंबर और रजिस्टर्ड ईमेल आईडी में बदलाव की अनुमति नहीं होगी।
नोटिस के अनुसार, “अंतिम सुधार केवल अतिरिक्त शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करने के बाद ही लागू होगा। यदि श्रेणी या PwD/PwBD स्थिति में बदलाव के कारण शुल्क की राशि पर कोई असर पड़ता है, तो उम्मीदवार को लागू नियमानुसार अतिरिक्त शुल्क देना होगा।” नेशनल टेस्टिंग एजेंसी परीक्षा 8, 9, 10, 11 और 12 दिसंबर, 2026 को सीबीटी मोड में स्वयं जुलाई 2026 सेमेस्टर परीक्षा आयोजित करेगी।
SWAYAM July 2026 Application Correction Process: सुधार प्रक्रिया
स्वयं जुलाई 2026 एप्लीकेशन में निम्नलिखित चरणों का पालन करके आवश्यक सुधार कर सकते हैं:
- एनटीए स्वयं की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
- होमपेज पर, स्वयं जुलाई 2026 एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करें।
- क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें और सुधार करें।
- सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
SWAYAM July 2026 Application Correction Field: सुधार विवरण
नीचे सारणी में उम्मीदवार स्वयं जुलाई 2026 करेक्शन फील्ड जांच सकते हैं:
| क्रम संख्या | विवरण | फील्ट |
|---|---|---|
|
1. |
अभ्यर्थियों को इनमें परिवर्तन करने की अनुमति नहीं होगी: |
i. मोबाइल नंबर ii. ई-मेल पता |
|
2. |
अभ्यर्थियों को इनमें से किसी भी विवरण में परिवर्तन की अनुमति होगी: |
i. अभ्यर्थी का नाम ii. पिता का नाम iii. माता का नाम iv. फोटो - इमेज अपलोड v. हस्ताक्षर - इमेज अपलोड vi. जन्म तिथि vii. लिंग viii. श्रेणी / वर्ग ix. उप-श्रेणी / PwD / PwBD स्थिति x. विश्वविद्यालय एवं कॉलेज विवरण |
|
3. |
अभ्यर्थियों को परीक्षा शहर में बदलाव करने की अनुमति होगी |
i. परीक्षा शहर का चयन (सभी 04 प्राथमिकताएं) |
|
4. |
पाठ्यक्रम (Course/s) में संशोधन करने का विकल्प सुधार अवधि के दौरान उपलब्ध रहेगा। |
|
एनटीए ने कहा कि, “उम्मीदवारों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसलिए उन्हें एक बार सुधार सुविधा दी जा रही है। बहुत सावधानी से सुधार करें, क्योंकि इसके बाद कोई और मौका नहीं दिया जाएगा। साथ ही, ताज़ा अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से एनटीए की वेबसाइट www.nta.ac.in या https://exams.nta.nic.in/swayam/ विजिट करने की सलाह दी गई है।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार