NEET Student Suicide: कोटा में नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, 2025 में खुदकुशी का यह तीसरा मामला
Press Trust of India | January 18, 2025 | 02:24 PM IST | 2 mins read
छात्रावास के कमरे में छत का पंखा आत्महत्या रोकथाम उपकरण से सुसज्जित नहीं था, जबकि जिला प्रशासन ने इस उपकरण के लगाए जाने को अनिवार्य किया था।
नई दिल्ली: राजस्थान के कोटा शहर में नीट की तैयारी कर रहे ओडिशा के 18 वर्षीय एक छात्र ने अपने छात्रावास के कमरे में फंदे से लटक कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने बताया कि कमरे से कोई ‘सुसाइड नोट’ नहीं मिला है। यह घटना विज्ञान नगर के आंबेडकर कॉलोनी में हुई है।
पुलिस के अनुसार, ओडिशा के मयूरभंज जिले का रहने वाला अभिजीत गिरी अप्रैल 2024 से नीट की तैयारी कर रहा था और उसने यहां के एक कोचिंग संस्थान में प्रवेश लिया था। घटना उस वक्त सामने आई जब रात करीब 8 बजे भोजनालय का एक कर्मचारी अभिजीत के कमरे में खाना देने गया।
सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) लाल सिंह तंवर ने कहा कि कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर कर्मचारी ने छात्रावास के कुछ छात्रों के साथ जबरन दरवाजा खोला। दरवाजा खुलने पर अभिजीत का शव पंखे से बंधे एक फंदे से लटका पाया गया।
पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, जो छात्र के परिवार के आने के बाद किया जाएगा। एएसआई ने कहा कि परिजनों को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है।
अधिकारी ने बताया कि छात्रावास के कमरे में छत का पंखा आत्महत्या रोकथाम उपकरण से सुसज्जित नहीं था, जबकि जिला प्रशासन ने छात्रावासों में आत्महत्या को रोकने के लिए इस उपकरण के लगाए जाने को अनिवार्य किया था।
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि अभिजीत पढ़ाई में अच्छा था और नियमित रूप से कोचिंग कक्षाओं में जाता था। कोटा में इस साल किसी कोचिंग छात्र द्वारा की गई आत्महत्या की यह तीसरी घटना है।
इसके पहले यहां जेईई की तैयारी कर रहे 20 वर्षीय अभिषेक ने 8 जनवरी को कथित तौर पर अपने पीजी कमरे में छत के पंखे से लगाए गए फंदे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। अभिषेक मध्य प्रदेश का रहने वाला था और एक कोचिंग संस्थान में प्रवेश लेकर मई, 2024 से संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) की तैयारी कर रहा था।
कोटा में जेईई की तैयारी कर रहे हरियाणा के एक अन्य छात्र नीरज ने सात जनवरी को कथित तौर पर अपने छात्रावास के कमरे में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी थी। कोचिंग संस्थानों के लिए एक प्रमुख केंद्र रूप में उभरे कोटा में 2024 में खुदकुशी के ऐसे 17 मामले सामने आये थे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल