MP Student Suicide: मध्य प्रदेश में छात्र ने छात्रावास की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की, जांच समिति गठित
Press Trust of India | September 9, 2024 | 11:46 AM IST | 1 min read
मृतक छात्र की पहचान धार स्थित सीएम राइज स्कूल के 17 वर्षीय योगेश सिंह के रूप में हुई है।
मध्य प्रदेश: धार जिले (मध्य प्रदेश) में ग्यारहवीं कक्षा के एक छात्र ने रविवार (8 सितंबर) को कथित तौर पर अपने छात्रावास की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर गंधवानी स्थित राजकीय जनजातीय छात्रावास में हुई।
उपमंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) राहुल गुप्ता ने कहा, ‘‘सीएम राइज स्कूल के छात्र योगेश सिंह (17) ने छात्रावास की चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। हम इस कदम के पीछे के कारण की जांच कर रहे हैं।’’
जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि एसडीएम राहुल गुप्ता और आदिवासी कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त बृजकांत शुक्ला की दो सदस्यीय समिति घटना की जांच करेगी। उन्होंने कहा कि समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिनके आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है तो उनसे संवाद करें और समझाएं। आत्महत्या के विचार आने पर पीड़ित व्यक्ति सहायता और परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 9820466726 पर कॉल कर सकते हैं या फिर AASRA की आधिकारिक वेबसाइट http://www.aasra.info की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा, 9152987821 पर भी कॉल कर सकते हैं। आत्महत्या रोकने के लिए सक्रिय कुछ और संगठनों के हेल्पलाइन नंबर लिंक पर उपलब्ध हैं जो ऐसे लोगों की मदद कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल