SSC Stenographer Recruitment 2024: एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती पंजीकरण का कल आखिरी दिन, जानें पात्रता, फीस
Saurabh Pandey | August 16, 2024 | 04:31 PM IST | 2 mins read
एसएससी स्टेनोग्राफर 2024 लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, जो क्वालीफाइंग होगी। आयोग द्वारा विभिन्न श्रेणियों के लिए योग्यता मानक निर्धारित किए जाएंगे।
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रुप सी और डी पदों पर भर्ती निकाली है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। जिन इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों ने अभी तक ऑनलाइन आवेदन न किया हो, वे कल यानी 17 अगस्त तक एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
New: SSC Stenographer Application Form 2024 Released
Don't Miss: Month-wise current affairs
Suggested: Upcoming government exams
SSC Stenographer Recruitment 2024: आयुसीमा
एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जबकि स्टेनोग्राफर ग्रेड 'डी' परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 27 वर्ष होनी चाहिए।
SSC Stenographer Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता
एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से कम से कम 12वीं पास होना चाहिए।
SSC Stenographer Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2024 के लिए आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये है, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/पूर्व सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों के साथ-साथ महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।
SSC Stenographer Recruitment 2024: परीक्षा विवरण
एसएससी स्टेनोग्राफर के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) अक्टूबर-नवंबर 2024 में आयोजित किया जाना है। एसएससी स्टेनोग्राफर चयन प्रक्रिया के अनुसार दो चरणों में स्टेनोग्राफर परीक्षा आयोजित की जाती है। एक लिखित परीक्षा और एक कौशल परीक्षा। स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी पदों के लिए नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के लिए दोनों चरणों को पास करना जरूरी है।
SSC Stenographer Recruitment 2024: परीक्षा पैटर्न
एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा में प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार बहुविकल्पीय होगा। अंग्रेजी भाषा और नॉलेज को छोड़कर प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी में सेट किए जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
SSC Stenographer Recruitment 2024: कौशल परीक्षा
एसएससी स्टेनोग्राफर 2024 लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, जो क्वालीफाइंग होगी। आयोग द्वारा विभिन्न श्रेणियों के लिए योग्यता मानक निर्धारित किए जाएंगे।
कौशल परीक्षा में स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' के लिए 100 शब्द प्रति मिनट और स्टेनोग्राफर ग्रेड 'डी' के लिए 80 शब्द प्रति मिनट की गति से अंग्रेजी/हिंदी में 10 मिनट का श्रुतलेख शामिल है
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई