Delhi Police Constable Driver Answer Key 2025: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर आंसर की जारी, 3 जनवरी तक चैलेंज
Saurabh Pandey | December 31, 2025 | 10:42 PM IST | 1 min read
आयोग द्वारा निर्धारित समय सीमा के बाद संभावित उत्तर कुंजी/प्रतिक्रिया पत्रक उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे। भविष्य में किसी भी परिस्थिति में संभावित उत्तर पत्रक/संभावित उत्तर कुंजी उपलब्ध कराने के लिए किसी भी व्यक्तिगत अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
Candidates can download this e-book to give a boost to thier preparation.
Download Nowनई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर आंसर की 2025 जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
Recommended: How to crack SSC CHSL | SSC CHSL exam guide
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming government exams
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर आंसर की 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके अपने एसएससी अकाउंट में लॉगिन करना होगा।
Delhi Police Constable Driver Answer Key 2025: आंसर की चैलेंज डेट
आयोग द्वारा जारी की गई उत्तर कुंजी में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर उम्मीदवार 3 जनवरी, 2026 शाम 6 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए प्रत्येक प्रश्न/उत्तर के लिए 50 रुपये का शुल्क देना होगा।
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि 3 जनवरी शाम 6 बजे के बाद प्राप्त आपत्तियों पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, किसी अन्य माध्यम से प्राप्त आपत्तियों पर भी विचार नहीं किया जाएगा।
आयोग द्वारा निर्धारित समय सीमा के बाद संभावित उत्तर कुंजी/प्रतिक्रिया पत्रक उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे। भविष्य में किसी भी परिस्थिति में संभावित उत्तर पत्रक/संभावित उत्तर कुंजी उपलब्ध कराने के लिए किसी भी व्यक्तिगत अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
Delhi Police Constable Driver Answer Key 2025: डाउनलोड प्रक्रिया जानें
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- अब “आंसर की” या “लेटेस्ट न्यूज” सेक्शन पर जाएं।
- दिल्ली पुलिस ड्राइवर उत्तर कुंजी 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज कर विवरण सबमिट करें।
- उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट की पीडीएफ डाउनलोड करें।
- दिल्ली पुलिस ड्राइवर उत्तर कुंजी 2025 की एक प्रति सुरक्षित रखें।
Delhi Police Constable Driver Exam 2025: परीक्षा तिथि
दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (ड्राइवर)-पुरुष पद के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) 2025 का आयोजन आयोग द्वारा 16 दिसंबर से 17 दिसंबर 2025 तक देश भर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार