Abhay Pratap Singh | February 17, 2026 | 05:20 PM IST | 2 mins read
आरआरबी ग्रुप डी आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 2026 लॉगिन करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और पासवर्ड/ जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सीईएन संख्या 08/2024 के तहत लेवल-1 कैटेगरी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर आरआरबी ग्रुप डी आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी उत्तर कुंजी 2026 के साथ ही बोर्ड ने आपत्ति दर्ज कराने की विंडो भी 17 फरवरी से सक्रिय कर दी गई है। उम्मीदवारों को चुनौतियां दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। आपत्तियां उठाने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नोटिस के अनुसार, “आरआरबी ग्रुप डी प्रोविजनल आंसर की 2026 पर चुनौती दर्ज कराने का लिंक 17.02.2026 को शााम 5:00 बजे से 23.02.2026 को शाम 5:00 बजे तक सक्रिय रहेगा।” आरआरबी ग्रुप डी आंसर की ऑब्जेक्शन फीस का भुगतान डेबिट-क्रेडिट कार्ड, यूपीआई, नेट बैंकिंग और वॉलेट से कर सकते हैं।
आरआरबी ने कहा कि, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि अर्थात 23 फरवरी, 2026 को 17:00 बजे से पहले आपत्ति (यदि कोई हो) दर्ज करें। निर्धारित समय-सीमा के बाद प्रश्नों, विकल्पों, कुंजियों आदि पर उम्मीदवारों के किसी भी अभ्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम घोषित किया जाएगा। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में 27 नवंबर, 2025 से 10 फरवरी, 2026 तक आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी के लिए rrbcdg.gov.in पर विजिट करें।
निम्नलिखित चरणों का पालन कैंडिडेट आरआरबी ग्रुप डी आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं: