Abhay Pratap Singh | February 17, 2026 | 01:15 PM IST | 2 mins read
निफ्ट प्रोविजनल आंसर की पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। चुनौती दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
Check your admission chances for NIFT 2026 based on Home State, category, and expected rank. Use the College Predictor to explore best-fit campuses easily.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 17 फरवरी को राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान प्रवेश परीक्षा (NIFTEE) 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/niftee/ पर जाकर एनआईएफटीईई प्रोविजनल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
NIFT 2026 Round 2: Choice Filling Open
New: NIFT 2026 College Predictor
NIFT Campuses Accepting CMR Between: 100 to 1000 | 1000 to 1500 | 2000 to 5000
Don't Miss: NIFT Past 5 Year’s Cut Off (2021-25)
निफ्ट प्रोविजनल आंसर की पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। चुनौती दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। निफ्ट आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नोटिस के अनुसार, प्रोसेसिंक फीस का भुगतान भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड नेट बैंकिंग/ यूपीआई के माध्यम से 19 फरवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक) किया जा सकता है। बिना प्रसंस्करण शुल्क प्राप्त हुए कोई चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी। चुनौती शुल्क का भुगतान किसी अन्य माध्यम से स्वीकार नहीं किया जाएगा।
निफ्ट प्रवेश परीक्षा 2026 बैचलर ऑफ डिजाइन (B.Des.), बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (B F Tech), मास्टर ऑफ डिजाइन (M. Des.), मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट (MFM), मास्टर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (MF Tech) (नियमित) तथा NLEA (NIFT लेटरल एंट्री एडमिशन) BDes. और BF Tech एडमिशन के लिए कराई जाती है।
एनटीए ने कहा कि, यदि अभ्यर्थी द्वारा दी गई चुनौती सही पाई जाती है, तो उत्तर कुंजी संशोधित की जाएगी और सभी अभ्यर्थियों के उत्तरों में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे। निफ्ट फाइनल आंसर की 2026के आधार पर निफ्ट 2026 रिजल्ट तैयार और घोषित किया जाएगा।
निफ्ट प्रवेश परीक्षा 8 फरवरी 2026 को भारत के 97 शहरों में स्थित 129 परीक्षा केंद्रों में हिंदी और अंग्रेजी माध्यमों में सीबीटी और पीबीटी मोड में आयोजित की गई थी। अभ्यर्थियों को नवीनतम अपडेट के लिए www.nta.ac.in या https://exams.nta.nic.in/niftee / पर नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी गई है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट निफ्ट प्रोविजनल आंसर की 2026 पर आपत्तियां उठा सकते हैं: