Santosh Kumar | February 17, 2026 | 07:32 PM IST | 1 min read
रिजल्ट के साथ कैटेगरी के हिसाब से कटऑफ मार्क्स भी जारी किए गए। बोर्ड ने मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की है।

नई दिल्ली: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (आरएसएसबी) ने जमादार ग्रेड 2 भर्ती 2025 का रिजल्ट, कटऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दी है। एग्जाम 27 दिसंबर, 2025 को हुआ और इसमें हजारों कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया। बोर्ड ने कुल 72 पोस्ट के लिए सफल कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की है। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है, जिसमें रोल नंबर, नाम, कैटेगरी और मिले मार्क्स शामिल हैं।
रिजल्ट के साथ कैटेगरी के हिसाब से कटऑफ मार्क्स भी जारी किए गए। बोर्ड ने मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की है। रिजल्ट पीडीएफ में जमादार ग्रेड 2 एग्जाम में डिलीट किए गए सवालों का विवरण शामिल है।
99 कैंडिडेट जिन्होंने 10% से अधिक सवालों के लिए कोई ऑप्शन/सर्कल पूरा नहीं किया, उन्हें डिसक्वालिफ़ाई कर दिया गया है। जमादार ग्रेड 2 भर्ती के सिलेक्शन प्रोसेस में अगले स्टेप फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफ़िकेशन हैं।
आरएसएसबी जमादार ग्रेड 2 रिजल्ट के अनुसार, अगर कोई कैंडिडेट आवेदन में गलत जानकारी देता हुआ या परीक्षा के दौरान गलत तरीकों का इस्तेमाल करता हुआ पाया जाता है, तो उसे किसी भी समय रिज़ल्ट से बाहर किया जा सकता है।
गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए आरएसएसबी जमादार ग्रेड 2 कटऑफ नीचे तालिका में दी गई है-

अनुसूचित क्षेत्र के लिए आरएसएसबी जमादार ग्रेड 2 कटऑफ नीचे तालिका में दी गई है-
अनुसूचित क्षेत्र के लिए आरएसएसबी जमादार ग्रेड 2 कटऑफ (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)कैंडिडेट अब ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। एलडीसी टाइपिंग टेस्ट में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अगले स्टेज, दस्तावेज सत्यापन में शामिल होना होगा।
Santosh Kumar